अभिनेता और लोकसभा सदस्य रवि किशन पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल, उनके पॉडकास्ट में दिए गए इंटरव्यू, डांस मूव्स और रियलिटी शो में की गई बात पर कई पोस्ट और मीम्स बन गए हैं। इस बारे में अभिनेता का कहना है कि वह यह सब जानबूझकर नहीं करते। रवि किशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर बन रहे वीडियो, मीम को लेकर रिएक्ट किया है।

मुझे यह सब अच्छा लगता है: रवि किशन

बता दें कि दिलचस्प बात यह है कि रवि किशन भी इस पूरे ट्रेंड से वाकिफ हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि आखिर उनके साथ ऐसा क्या है कि वह जो भी करते हैं, वह तुरंत लोगों का ध्यान खींच लेता है और वायरल हो जाता है। अभिनेता-राजनेता ने न्यूज 18 से बात कतते हुए कहा कि उनके अंदर हमेशा इतनी एनर्जी रहती है, जैसे कई बड़े कलाकार उनके अंदर मौजूद हों। उन्होंने कहा, “मुझे यह सब अच्छा लगता है, क्योंकि यही मैं हूं।”

यह भी पढ़ें: ‘किसी ने मुझे साइन नहीं किया’, संजय कपूर को नहीं मिला ‘सिर्फ तुम’ की सफलता का फायदा, सालों बाद छलका अभिनेता का दर्द

रवि किशन ने आगे कहा, “Al Pacino से लेकर अमिताभ बच्चन, बलराज साहनी, शाहरुख खान, माइकल जैक्सन और एल्विस प्रेस्ली तक इतने सारे लोग मेरे शरीर में नाचते और गाते रहते हैं। इसलिए मैं ऐसे फ्यूजन देता रहता हूं कि यह देश हमेशा दीवाना बना रहेगा। मैं वही इंसान हूं जिसने 20 साल पहले कहा था कि जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा।”

पहले से प्लान नहीं होते वायरल मोमेंट्स

अभिनेता और राजनेता ने यह भी कहा कि उनके ये वायरल मोमेंट्स पहले से प्लान नहीं होते। रवि ने कहा, “मैं कुछ भी ट्राय नहीं कर रहा हूं। मैं कुछ पढ़ नहीं रहा हूं। मैं जानबूझकर कोई एक्स्ट्रा थिएट्रिकल चीज नहीं कर रहा हूं और न ही यह प्लान करता हूं कि इस तरह बोलूंगा। बस जब वह पल आता है, तो मेरे शरीर में कुछ होता है और शब्द अपने आप निकल जाते हैं। मैं कुछ भी करूं, चाहे संसद में भाग रहा हूं या कुछ और, वह वायरल हो जाता है।”

अभिनेता ने आगे कहा, “बोलते हैं ना… जब समय आता है, तो आपकी हर अदा लोगों को अच्छी लगने लगती है। तो बस यही समय है। भगवान का आशीर्वाद है, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद है, परिवार के लोगों का आशीर्वाद है और लोगों की दुआएं हैं। मैं इस पर विश्वास करता हूं।”

रवि किशन आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर

रवि किशन इस समय गोरखपुर से भाजपा सांसद हैं। उन्हें हाल ही में डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म ‘धमाल 4’ में देखा गया था। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें: ‘मिठाई की दुकान में रहकर भूखे निकले तो क्या दुखद है’, सुनीता के चीटिंग आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं 34 साल तक बहुत शरीफ था