प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ को रवि किशन ने अलविदा कह दिया है। अपनी बेटी के साथ शो में उन्होंने शानदार एंट्री की थी। कमाल बात ये है कि सिर्फ एक हफ्ते के अंदर ही एक्टर को एक्जिट लेना पड़ गया है। हालांकि अभी तक इस खबर से जुड़ा कोई ऑफिशियल प्रोमो सामने नहीं आया हैं लेकिन इंटरनेट पर रवि किशन की एक्जिट का क्लिप धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। रवि किशन को उनके काम के चलते शो ‘द अलायंस’ से बाहर आना पड़ा है।

यह भी पढ़ें- ‘सालों तक गोविंदा के अफेयर्स सहती रही’, सुनीता आहूजा ने कहा- मुझे सिर्फ चुप रहने को कहा गया

रवि किशन को शो में काफी पसंद किया जा रहा था। शो में उनकी पाठशाला काफी फेमस हो गई थी। इस फन एक्टिविटी में रवि किशन शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स को अपनी पाठशाला में उनके कुछ फेमस डायलॉग सिखाते हैं। इसी दौरान उन्हें स्क्रीन पर एक मैसेज मिलता है। जिसमे लिखा होता है, ‘रवि जी, ड्यूटी कॉल्स, सिस्टम को मैसेज आया है कि आपको तुरंत आपकी देश की ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है। इसलिए आपको इसी वक्त हेडक्वार्टर्स को अलविदा बोलना होगा।’

इस अनाउंसमेंट के साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स का चेहरा फीका पड़ जाता है और सब लोग काफी दुखी हो जाते है। सब लोगों का कहना होता है कि वो रवि किशन को शो में बहुत मिस करेंगे। इन सबके बीच एक्टर की बेटी भी काफी भावुक दिखाई देती है। रवि किशन हंसते हुए शो से अलविदा लेते हैं। साथ ही हर हर महादेव बोलकर गेट से बाहर आ जाते हैं। जाने से पहले एक्टर ने अपनी बेटी समेत सभी मौजूदा कंटेस्टेंट्स को सीख देते हुए कहा कि ‘कुछ बन कर आना, ऐसे अंजान मौत नहीं मरना।’

इसके अलावा अपनी स्पीच में एक्टर ने अपनी बेटी के खेल पर कहा कि, ‘मैं रीवा के साथ अलायंस के रूप में आया था, लेकिन जीवन में अकेले आना है, अकेले जाना है। अपनी लड़ाई सभी को खुद लड़नी है, ये तो सच है। मुझे पूरा विश्ववास है कि आप अच्छा खेलोगी, अच्छा करोगी, अगर नहीं भी करोगी तो बहुत कुछ सीखोगी।’

यह भी पढ़ें- Toxic Teaser: ‘लेडीज एंड लेडीज’ टीजर में कियारा, हुमा समेत इस एक्ट्रेसेस की एंट्री, बच्चों को दूर रखने की दी गई चेतावनी

‘द अलायंस’ टाल्पा स्टूडियोज के फेमस डच रियलिटी फॉर्मेट का पहला इंटरनेशनल अडैप्टेशन है, जिसे जॉन डी मोल ने तैयार किया है। इसके भारतीय एडिशन का निर्माण बानिजय एशिया ने किया है। हिंदी भाषा में अनस्क्रिप्टेड रियलिटी सीरीज ‘अलायंस’ 26 जून से प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम हुआ। कुणाल खेमू इस शो के होस्ट हैं और रवि किशन और उनकी बेटी के अलावा, टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर, कंटेंट क्रिएटर रूही दोसानी, एक्टर कुशाल टंडन, आवेज दरबार और उनके भाई जैद दरबार, एक्ट्रेस डेजी शाह और मिनी माथुर भी इस शो में नजर आ रहे हैं।