अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। यह ऑडियो उनकी मां के साथ हुई निजी बातचीत का बताया जा रहा है, जो रक्षित शेट्टी से सगाई टूटने के समय का है।

अभिनेत्री ने इसे निजता का गंभीर उल्लंघन बताया है और सोशल मीडिया पोर्टल्स को 24 घंटे के भीतर यह कंटेंट हटाने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगी।

मां के साथ निजी बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल

हाल ही में रश्मिका मंदाना और उनकी मां सुमन मंदाना के बीच हुई एक पुरानी निजी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Award Banner

रश्मिका ने इस ऑडियो को अपमानजनक बताया है और कहा है कि बिना अनुमति इस तरह की निजी बातचीत को रिकॉर्ड करना और उसे सार्वजनिक करना पूरी तरह से गलत है।

सगाई टूटने के समय का बताया जा रहा ऑडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऑडियो करीब 8 साल पुराना है, जब रश्मिका और रक्षित की सगाई टूटी थी।

रश्मिका का कहना है कि इस पुराने ऑडियो को अब जानबूझकर वायरल किया जा रहा है ताकि उनकी शादीशुदा जिंदगी में खलल डाला जा सके।

फिल्म का प्लॉट भूल गए याद रह गई ‘कौआ बिरयानी’, जब साइड कैरेक्टर ले गया सारी लाइमलाइट

ऑडियो में परिवारों के बीच मतभेद का जिक्र

वायरल ऑडियो में रश्मिका की मां अभिनेत्री से रक्षित शेट्टी के परिवार के साथ हुए मतभेदों के बारे में बात करती सुनाई देती हैं।

ऑडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि रक्षित के परिवार की ओर से रश्मिका पर शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने का दबाव बनाया गया था। इसके अलावा सगाई टूटने और दोनों परिवारों के बीच हुई बहस तथा माफी मांगने की बातों का भी जिक्र किया गया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में जताया गुस्सा

रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए इस मामले पर नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने लिखा कि पिछले 24 घंटों में जो कुछ हुआ है, उसने हद पार कर दी है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 8 साल पुरानी एक निजी बातचीत को बिना सहमति के रिकॉर्ड करना और उसे इस तरह फैलाना प्राइवेसी का उल्लंघन है।

रश्मिका ने यह भी कहा कि लोग व्यूज और लाइक्स के लिए किस हद तक गिर सकते हैं, यह बेहद निराशाजनक है।

24 घंटे में कंटेंट हटाने का अल्टीमेटम

रश्मिका मंदाना ने मीडिया पोर्टल्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर इस दौरान यह कंटेंट नहीं हटाया गया तो वह मानहानि और निजता के उल्लंघन का केस दर्ज कराएंगी और कानून का सहारा लेंगी।

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा संग फिल्म करने से किया इनकार, अभिनेत्री ने कहा- ये लव जिहाद नहीं है

परिवार को विवाद में घसीटे जाने से आहत

रश्मिका ने कहा कि वह पिछले 8 साल से नफरत और गलत सूचनाओं का सामना कर रही हैं। हालांकि अब इस विवाद में उनके परिवार के लोगों को भी घसीटा जा रहा है, जिससे वह काफी आहत हैं।

अभिनेत्री ने साफ कहा कि अब जब बात उनके परिवार तक पहुंच गई है, तो वह चुप नहीं रहेंगी और इस मामले में जरूरी कदम उठाएंगी।