फिल्मी दुनिया के सितारों की वेडिंग फोटो का क्रेज लोगों के बीच हमेशा से ही देखने को मिला है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सोशल मीडिया पर कपल की वेडिंग पोस्ट ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। आमतौर पर मशहूर सितारों की पोस्ट वायरल होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जब लाइक्स और शेयर का पैमाना बड़ा हो जाता है, तो वह पोस्ट एक रिकॉर्ड में बदल जाती है। ऐसा ही कुछ रश्मिका-विजय की हालिया शादी की तस्वीर के साथ हुआ है।

इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज पर रश्मिका और विजय की शादी से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की गई। इसके साथ ही पोस्ट पर मिले लाइक्स को दिखाया गया। इसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि रश्मिका और विजय की शादी की एक पोस्ट को 23 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यह आंकड़ा सुनने में थोड़ा समान्य लग सकता है, लेकिन इसने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं कि ऐसा कैसे हुआ है।

रश्मिका मंदाना की वेडिंग पोस्ट ने बनाया रिकॉर्ड

रश्मिका मंदाना ने शनिवार को शादी की अनाउंसमेंट के लिए वेडिंग फोटोज शेयर की। रश्मिका-विजय की शादी की तस्वीर ने इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा दिया। इतना ही नहीं, पोस्ट ने रिकॉर्ड भी बना दिया। दरअसल, रश्मिका और विजय की शादी को ‘वीरोश’ का नाम भी दिया गया। आधिकारिक तौर पर दोनों की वेडिंग की यह पोस्ट एशिया की सबसे ज्यादा लाइक हासिल करने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट बन चुकी है।

यह भी पढ़ें: OTT Watchlist: टेंशन फ्री टाइम चाहिए, ओटीटी की ये कॉमेडी फिल्में और सीरीज कर देंगी मूड फ्रेश

रश्मिका-विजय की शादी की पोस्ट पर मिले लाइक्स की चर्चा इस वजह से भी ज्यादा हो रही है, क्योंकि इसने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के वर्ल्ड कप पोस्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि विराट कोहली की ट्रॉफी के साथ वाली पोस्ट को करीब 22 मिलियन लाइक्स मिले हैं, जबकि रश्मिका और विजय की वेडिंग पोस्ट को 23 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। ऐसे में फैंस इसे एशिया का सबसे बड़ा इंस्टाग्राम मोमोंट भी बता रहे हैं। फिलहाल तक भी लोगों के बीच दोनों की शादी और लव स्टोरी की चर्चा चल रही है।