Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda Wedding Updates: लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने आज शादी कर ली, शादी की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बने आईटीसी मेमेंटोस में रश्मिका और विजय ने सुबह हिंदू-तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की और, कोडावा वेडिंग शाम को हुई।

उदयपुर पहुंचने के बाद से ही ‘विरोश’ ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के फंक्शन से जुड़ी छोटी छोटी झलकियां फैंस को दिखाना शुरू कर दिया था। सबसे पहले कपल ने डिनर टेबल, बॉलीबाल मैच और पूल पार्टी की झलक दिखाई थी। इसके बाद ‘विरोश’ प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। बुधवार को विजय और रश्मिका ने अपने हल्दी डेकोरेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थीं। उदयपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा टाइट कर दी गई है।

Live Updates
19:26 (IST) 26 Feb 2026

Rashmika Vijay Wedding LIVE Updates: रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की पहली तस्वीर आई सामने

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के लिए लिखा स्वीट पोस्ट और शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें-

14:51 (IST) 26 Feb 2026

Rashmika Vijay Wedding LIVE Updates: विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने शेयर की इनसाइड तस्वीरें

अभिनेता विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शादी की इनसाइड तस्वीरें शेयर की है। फोटो में वह मेहमानों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

14:30 (IST) 26 Feb 2026

Rashmika Vijay Wedding LIVE Updates: जल्द सामने आ सकते हैं रश्मिका-विजय की तस्वीरें

'विरोश' की तेलुगु शादी की रस्म सुबह 8 बजे शुरू हुई और 11:30 बजे खत्म हुई। इसके बाद कपल की टीम ने पैपराजी को मिठाई बांटी। माना जा रहा है कि शादी की ऑफिशियल तस्वीरें दोपहर 3 बजे के आसपास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की जा सकती हैं। इसके बाद रश्मिका मंदाना की तरफ से कूर्ग कोडावा सेरेमनी शानदार सनसेट बैकग्राउंड में शाम 5 बजे होगी।

12:34 (IST) 26 Feb 2026

विजय देवरकोंडा संग आज कोडावा वेडिंग करेंगी रश्मिका मंदाना, जानें कैसे होती है ये पारंपरिक शादी और क्यों है खास

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा गुरुवार शाम को कोडावा परंपराओं के अनुसार शादी करने वाले हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में कि यह क्या है और इसमें क्या खास है। ...और पढ़ें
11:52 (IST) 26 Feb 2026
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की तेलुगु-हिंदू शैली में हुई शादी, शाम को होगी कोडावा वेडिंग

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज 7 फेरे ले लिए हैं। शाम को विजय और रश्मिका की कोडावा वेडिंग होगी। ...अधिक जानकारी

09:37 (IST) 26 Feb 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding LIVE Updates: प्राइमल थीम में होगी रश्मिका-विजय की शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर बताया जा रहा है कि यह एक खास 'प्राइमल' थीम पर आधारित होगी। ‘प्राइमल’ का अर्थ है मूल, आदिम या वह जो शुरुआत से जुड़ा हो यानी जड़ों की तरफ लौटना। इस थीम में शादी को उसी सादगी और पवित्रता के साथ रचा जाएगा, जैसे दशकों पहले विवाह होते थे, जब दिखावे से ज्यादा महत्व परंपराओं, रीति-रिवाजों और भावनाओं को दिया जाता था।

सूत्रों के मुताबिक, यह विवाह उसी विचार पर आधारित होगा “जहां से सृष्टि का निर्माण हुआ” यानी प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की मूल ऊर्जा को केंद्र में रखकर। सजावट में प्राकृतिक रंग, मिट्टी, लकड़ी, फूलों और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। हर रस्म को उसके असली स्वरूप में निभाया जाएगा, ताकि शादी में पुरातन भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दे।

09:14 (IST) 26 Feb 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding LIVE Updates: रश्मिका मंदाना के परिवार ने निभाए रिवाज

बॉलीवुड बबल के सोर्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना के परिवार ने रिवाज के मुताबिक विजय देवरकोंडा के परिवार को नारियल, पान, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए।

08:28 (IST) 26 Feb 2026

Rashmika and Vijay Wedding LIVE Updates: संगीत में जमकर थिरके 'विरोश'

खबरें आ रही है कि रश्मिका और विजय ने अपने संगीत में परिवारवालों और दोस्तों के साथ जमकर डांस किया। संगीत सेरेमनी में उनकी फिल्म गीता गोविंदम, डियर कोमरेड के गाने चलाए गए।

07:20 (IST) 26 Feb 2026
Rashmika and Vijay Wedding LIVE Updates: वायरल हुई संगीत सेरेमनी की तस्वीर

25 फरवरी को सुबह विजय-रश्मिका की हल्दी सेरेमनी हुई और उसके बाद शाम को संगीत फंक्शन का आयोजन किया गया। अब सोशल मीडिया पर कपल की एक फोटो वायरल हो रही है, जो संगीत सेरेमनी की बताई जा रही है। उस फोटो में विजय-रश्मिका एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सिल्वर कलर के लहंगे में नजर आईं, तो होने वाले दूल्हे ब्लैक शेरवानी में दिखाई दिए।

07:17 (IST) 26 Feb 2026

Rashmika and Vijay Wedding LIVE Updates: आज होगी रश्मिका-विजय की शादी

आज 26 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ग्रैंड वेडिंग होने वाली है। ऐसे में दोनों के फैंस को उन्हें दूल्हा-दुल्हन बने हुए देखने का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार है।

19:29 (IST) 25 Feb 2026

Rashmika and Vijay Wedding LIVE Updates: विजय देवरकोंडा ने दिखाई रश्मिका मंदाना संग अपनी हल्दी की तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कल 26 फरवरी को उदयपुर में धूम-धाम से शादी होगी। शादी की रस्मों की शुरुआत 24 फरवरी से हो चुकी है और बुधवार, 25 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

17:15 (IST) 25 Feb 2026

Rashmika Vijay Wedding Live Updates: विजय ने शेयर की शादी की रस्मों की झलक

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के जश्न अब शुरू हो चुका है। विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने खास साज-सज्जा की झलक फैंस के साथ साझा की, जिसमें परंपरा और निजी भावनाओं का सुंदर मेल नजर आता है।

एक अन्य स्टोरी में विजय ने पर्सनलाइज्ड फ्लोरल नेम प्लेकार्ड्स का क्लोज-अप शेयर किया। फूल के आकार वाले एक कार्ड पर “Rushie” — जो रश्मिका का निकनेम है — लिखा है, जबकि दूसरे पर “Vijay”। ताजे लिली, गुलाब और गेंदा के फूलों के बीच सजे ये नाम-पट्ट सजावट में एक अंतरंग और रोमांटिक एहसास जोड़ते हैं, जो इस पारंपरिक रस्म को और भी खास बनाता है।

16:41 (IST) 25 Feb 2026

Rashmika and vijay wedding live: जानें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा में कौन है ज्यादा अमीर

लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उदयपुर से 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच आईटीसी मेमेंटोस में इनकी शादी की रस्में चल रही हैं और 26 फरवरी यानी कल ये जोड़ा शादी करेगा। दोनों ने इस शादी को ‘द विरोश वेडिंग’ नाम दिया है जो उनके फैंस से उन्हें मिला है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी अब रियल लाइफ में भी एक होने जा रही है। इनके जीवन की नई शुरुआत के साथ आइये जानते हैं कि उनकी कुल संपत्ति कितनी है और इनमें कौन ज्यादा अमीर है। साथ ही ये भी जानेंगे कि रश्मिका और विजय की ज्वाइंट नेटवर्थ भी कितनी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....

15:09 (IST) 25 Feb 2026

Rashmika Vijay Wedding Live Updates: आज होगी 'विरोश' की हल्दी

खबरों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी सेरेमनी की रस्म आज बुधवार को होने वाली है।

14:30 (IST) 25 Feb 2026

'200 लोग देख रहे थे', जब रश्मिका मंदाना ने बताया था विजय देवरकोंडा संग पहली ऑनस्क्रीन किसिंग सीन से जुड़ा किस्सा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट से शुरू हुई थी। एक बार अभिनेत्री ने इसी मूवी के किसिंग सीन से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था। ...पूरी जानकारी
13:56 (IST) 25 Feb 2026

Rashmika Vijay Wedding Live Updates: संगीत की रात दूल्हा-दुल्हन के दोस्तों ने मचाया धमाल

विजय देवरकोंडा के करीबी दोस्तों ने संगीत फंक्शन में एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर मेहमान झूम उठे। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हे के दोस्तों ने विजय के मशहूर 'रॉडी' अंदाज को अपनाया और उनके कुछ हिट गानों पर परफॉर्म किया। एक सूत्र ने बताया, "दूल्हे के दोस्तों ने विजय से जुड़े एक लोकप्रिय 'रॉडी' गाने पर खास परफॉर्मेंस देकर स्टेज पर आग लगा दी और एक हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस का वादा किया।"

13:30 (IST) 25 Feb 2026

Rashmika Vijay Wedding Live Updates: तमन्ना भाटिया ने रश्मिका को बधाई दी, शादी के रिसेप्शन में नहीं होंगी शामिल

तमन्ना भाटिया ने हाल ही में होने वाली दुल्हन रश्मिका मंदाना को शुभकामनाएं दीं। दरअसल, अभिनेत्री मंगलवार को मुंबई में एक दुकान के बाहर दिखाई दीं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें उदयपुर में रश्मिका की शादी की खबर दी। यह खबर सुनकर वह बेहद खुश नजर आईं। तमन्ना ने कहा, "बधाई हो।" इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वह शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से हैदराबाद में होने वाले उनके वेडिंग रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाएंगी।

13:22 (IST) 25 Feb 2026

Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना को होने वाली सास से मिला बेशकीमती तोहफा, तेलुगु और कोडवा स्टाइल में दुल्हन बनेंगी अभिनेत्री

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। इसी बीच खबर आई है कि अभिनेत्री की सास ने अपनी बहू को बेशकीमती तोहफा दिया है। ...पूरी जानकारी
13:14 (IST) 25 Feb 2026

Rashmika Vijay Wedding Live Updates: आज लगेगी रश्मिका के हाथों में विजय के नाम की मेहंदी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की मेहंदी सेरेमनी आज उदयपुर में होनी है।

13:14 (IST) 25 Feb 2026

Rashmika Vijay Wedding Live Updates: पीएम मोदी ने दी रश्मिका-विजय को शादी की बधाई

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को शादी की बधाई दी है। उन्होंने भावुक नोट लिखते हुए विजय और रश्मिका को शुभकामनाएं दी हैं।

12:39 (IST) 25 Feb 2026

Rashmika Vijay Wedding Live Updates: शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे संदीप रेड्डी

फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते हुए देखा गया। बता दें कि रश्मिका और संदीप ने साथ में फिल्म 'एनिमल' में काम किया था।

12:35 (IST) 25 Feb 2026

'उस दर्द को ठीक किया जो दिया ही नहीं', पहली सगाई टूटने के बाद रश्मिका मंदाना को विजय देवरकोंडा से मिला सच्चा प्यार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। लेकिन 2017 में रश्मिका ने फिल्म एक्टर और निर्माता रक्षित शेट्टी से सगाई की थी जो साल भर के अंदर टूट गई थी। ...पूरी जानकारी
12:33 (IST) 25 Feb 2026

Vijay-Rashmika Wedding: वॉलीबॉल मैच, पूल पार्टी…उदयपुर में होगी विजय और रश्मिका की राजसी शादी, केले के पत्तों पर परोसा जाएगा खाना

The VIROSH Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। कपल ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी एक छोटी सी झलक फैंस को दिखाई है। ...पूरी जानकारी
12:27 (IST) 25 Feb 2026

Rashmika Vijay Wedding Live Updates: रश्मिका-विजय की शादी में आएंगे कितने मेहमान?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी आईटीसी मेमेंटोस में होगी। बताया जा रहा है कि इसमें 100 के आसपास मेहमान आ सकते हैं। दरअसल, कपल ने अपनी शादी को प्राइवेट रखने का फैसला किया है। इसमें साउथ स्टार, बॉलीवुड सितारे और कई नेता शामिल हो सकते हैं।