रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर चुके हैं। दोनों ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिये थे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की और आज मंगलवार की सुबह कपल ने अपने संगीत नाईट की फोटो भी शेयर कर दी हैं। रश्मिका और विजय दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर बताया कि कैसे इस इवेंट में उन्हें ढेर सारी खुशियां मिली, जो हंसी और आंसुओं के साथ बाहर आई।
विजय और रश्मिका ने दिखाई संगीत फंक्शन की झलक
कपल ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि वह जमकर अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। रश्मिका और विजय ने कपल डांस भी किया। इस खास फंक्शन पर अभिनेत्री भारी एम्ब्रॉयडरी वाले आइवरी लहंगे में नजर आईं। वहीं विजय गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वाली रॉयल ब्लू शेरवानी पहने दिखाई दिए, जिसके ऊपर उन्होंने कोट भी किया। परफॉर्मेंस और स्पीच के साथ, यह सेरेमनी किसी फिल्म के सीन से कम नहीं थी।
कपल ने पोस्ट में लिखी ये बात
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी पोस्ट में इस रात को “प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, म्यूजिक और डांस से भरी रात” बताया। उन्होंने लिखा, “यह हमारे लिए सबसे मजेदार रात थी। मैं और विजय एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे। परिवार भी हमें सरप्राइज देना चाहता था। हम सभी को खुलकर डांस करते देख बहुत खुश और हैरान थे। 24 फरवरी, 2026 की रात, जब हम दोनों परिवार और दोस्तों के बीच एक साथ डांस कर रहे थे।”
स्टूडेंट्स को दिया खास गिफ्ट
कपल हाल ही में अपने परिवारों के साथ तेलंगाना के महबूबनगर जिले में विजय के होमटाउन थुम्मनपेट गए, जहां फैंस और शुभचिंतकों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर ‘किंगडम’ एक्टर ने लोकल सरकारी स्कूलों में क्लास 9 और 10 के स्टूडेंट्स के लिए एक स्कॉलरशिप स्कीम की घोषणा की।
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, कपल ने स्टूडेंट्स की मदद करने और उन्हें पैसे की चिंता किए बिना जिंदगी के इस अहम पड़ाव पर अपनी पढ़ाई पर फोकस करने में मदद करने के लिए यह स्कीम शुरू करने का फैसला किया। यह स्कॉलरशिप अचंपेट डिवीजन के 44 सरकारी स्कूलों में लागू की जाएगी।
यह भी पढ़ें: किसी लग्जरी होटल से कम नहीं है सनी लियोनी का मुंबई वाला घर
फराह खान ने हाल ही में सनी लियोनी के मुंबई वाले घर की झलक लोगों को दिखाई, जो किसी होटल से कम नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
