लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उदयपुर से 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच आईटीसी मेमेंटोस में इनकी शादी की रस्में चल रही हैं और 26 फरवरी यानी कल ये जोड़ा शादी करेगा। दोनों ने इस शादी को ‘द विरोश वेडिंग’ नाम दिया है जो उनके फैंस से उन्हें मिला है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी अब रियल लाइफ में भी एक होने जा रही है। इनके जीवन की नई शुरुआत के साथ आइये जानते हैं कि उनकी कुल संपत्ति कितनी है और इनमें कौन ज्यादा अमीर है। साथ ही ये भी जानेंगे कि रश्मिका और विजय की ज्वाइंट नेटवर्थ भी कितनी है।

विजय देवरकोंडा की संपत्ति की बात करें तो ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में उनका एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, विजय की कुल संपत्ति 50-60 करोड़ रुपये है। एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट के अलावा, विजय अपने कपड़ों के ब्रांड और प्रोडक्शन हाउस किंग ऑफ द हिल एंटरटेनमेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं।

लगजरी कारों का कलेक्शन

विजय के पास लग्जरी कारों का बेहतरीन कलेक्शन है। उनकी सबसे महंगी कार वोल्वो XC90 है, जिसकी कीमत लगभग 85 लाख रुपये है। इसके अलावा, उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, रेंज रोवर और फोर्ड मस्टैंग भी हैं, जिनकी कीमत लगभग 65-75 लाख रुपये है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि टॉलीवुड स्टार के पास एक प्राइवेट जेट भी है।

यह भी पढ़ें: ‘200 लोग देख रहे थे’, जब रश्मिका मंदाना ने बताया था विजय देवरकोंडा संग पहली ऑनस्क्रीन किसिंग सीन से जुड़ा किस्सा

रश्मिका मंदाना नेटवर्थ

रश्मिका मंदाना साउथ के अलावा अब पैन इंडिया एक्ट्रेस बन चुकी हैं। ज़ी न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका हर फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उनकी संपत्ति संपत्ति 65 करोड़ रुपये आंकी गई है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि उनके पास कई अचल संपत्तियां भी हैं और वह बेंगलुरु में 8 करोड़ रुपये के घर में रहती हैं। रश्मिका एक सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

यह भी पढ़ें: Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना को होने वाली सास से मिला बेशकीमती तोहफा, तेलुगु और कोडवा स्टाइल में दुल्हन बनेंगी अभिनेत्री

दोनों की कुल संपत्ति

2026 की शुरुआत तक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की संयुक्त कुल संपत्ति लगभग ₹130-136 करोड़ आंकी गई है। अगर दोनों की कंबाइंड इनकम, आलीशान संपत्ति को ध्यान में रखा जाए तो वो इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं।