Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। यह कपल कल 26 फरवरी को उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बने आईटीसी मेमेंटोस में शादी करने वाला है। दोनों के परिवार वाले और गेस्ट भी आना शुरू हो गए हैं। इसी बीच अब खबर आई है कि विजय की मां और रश्मिका की होने वाली सास माधवी ने अपनी बहू को संगीत की रस्म में बेशकीमती तोहफा दिया है।
रश्मिका को सास से मिला तोहफा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, माधवी ने अपनी बहू को खानदानी चूड़ियां भेंट की हैं। ये तोहफा सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परिवार में बहू के रूप में उन्हें स्वीकार करना और विरासत सौंपने का प्रतीक है।
दो अलग-अलग परंपराओं से होगी शादी
विजय और रश्मिका दो अलग-अलग परंपराओं से शादी करेंगे। खबरों के अनुसार, समारोहों में तेलुगु और कोडवा परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी और अभिनेत्री दो स्टाइल में दुल्हन बन सकती हैं। पहला समारोह तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार होगा, जिसे विजय का परिवार मानता है। इसके बाद शाम को कोडवा परंपरा के तहत शादी की रस्में होंगी क्योंकि रश्मिका इसी समुदाय से आती हैं।
शादी से पहले हुआ ‘विरोश’ प्रीमियर लीग
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी के लिए लग्जरी ITC मेमेंटोस उदयपुर को चुना है। अरावली पहाड़ियों में बसा यह रेजॉर्ट अपनी प्राइवेसी, झील के खूबसूरत नजारों और 117 प्राइवेट विला के लिए जाना जाता है, जो इसे हाई-प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक पॉपुलर चॉइस बनाता है। प्रॉपर्टी में कमरों का किराया आम तौर पर लगभग 28 हजार से 35 हजार रुपये प्रति नाईट से शुरू होता है।
शादी से पहले वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसकी तस्वीरें स्टार कपल ने सोशलमीडिया पर शेयर कीं और उसे ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम दिया।
वहीं, कैटेगरी और सीजन के आधार पर प्रीमियम विला और सुइट्स के लिए 90 हजार या उससे ज्यादा तक जा सकता है। इंडस्ट्री के अनुमान बताते हैं कि इस जगह पर कई दिनों तक चलने वाले शादी के जश्न का खर्च लगभग 90 लाख से 2.5 करोड़ या उससे ज्यादा हो सकता है, जो डेकोर के लेवल, गेस्ट काउंट, हॉस्पिटैलिटी अरेंजमेंट और इवेंट प्लानिंग पर निर्भर करता है।
