पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना का आज 30वां जन्मदिन है और उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मायसा’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से उनका नया और बेहद दमदार लुक रिलीज किया, जिसने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

जारी किए गए मोनोक्रोम पोस्टर में रश्मिका एक बिल्कुल अलग और अनदेखे अवतार में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर धूल और खून के निशान हैं, जो उनके किरदार की रॉ पावर और इमोशनल गहराई को दिखाते हैं। यह लुक साफ इशारा करता है कि इस बार वह एक निडर और एक्शन से भरपूर रोल में दिखेंगी।

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि रश्मिका, जिन्होंने अपनी ग्रेस और चार्म से दिल जीते, अब अपने गुस्से और रफ्तार से दर्शकों को चौंकाने आ रही हैं। उन्होंने इसे उनकी अब तक की सबसे धमाकेदार परफॉर्मेंस बताया।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17: दुनियाभर में छाई ‘धुरंधर 2’, भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड कमाये 1,564 करोड़

हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का फर्स्ट लुक भी काफी चर्चा में रहा, जिसमें रश्मिका के रॉ और बोल्ड अंदाज के साथ-साथ दमदार बैकग्राउंड स्कोर ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। जेक्स बेजॉय के म्यूजिक से सजी यह फिल्म एक थ्रिलिंग सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने पार्टी में डिमोशन के बाद उठाए पुराने संसदीय मुद्दे तो प्रियंका चोपड़ा ने दिया साथ, वीडियो पर किया कमेंट

‘मायसा’ एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जो आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। रवींद्र पुल्ले के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अनफॉर्मुला फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है। दमदार विजुअल्स, दिलचस्प कहानी और रश्मिका की पावरफुल परफॉर्मेंस के चलते यह फिल्म 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो गई है।