रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को एक दूसरे से शादी की थी। अब 4 मार्च को कपल ने हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इस खास मौके पर साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पारंपरिक अंदाज़ में दिखे दूल्हा-दुल्हन

रश्मिका मंदाना ने इस खास दिन के लिए लाल रंग की पारंपरिक सिल्क साड़ी चुनी, जिस पर काले और सुनहरे बॉर्डर की बारीक कढ़ाई थी। उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वेलरी, लेयर्ड नेकलेस और मैचिंग मांगटीका के साथ अपना लुक पूरा किया। उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं विजय देवरकोंडा ने क्लासिक और सादगी भरा लुक अपनाया। उन्होंने सफेद वी-नेक कुर्ता के साथ पारंपरिक धोती पहनी। सिल्वर चेन और स्लीक वॉच ने उनके लुक को और भी एलिगेंट बना दिया।

फोटोग्राफर्स को किया नमस्कार

जैसे ही रश्मिका और विजय साथ में वेन्यू पर पहुंचे, उन्होंने हाथ जोड़कर फोटोग्राफर्स का अभिवादन किया। रश्मिका ने हाथों से दिल का इशारा किया, जबकि विजय ने झुककर आभार जताया। दोनों ने अंदर जाने से पहले अपने माता-पिता को भी स्टेज पर बुलाकर ग्रुप फोटो खिंचवाई।

यह भी पढे़ं: विज्ञापन में दिखी विजय और रश्मिका की ‘मेड फॉर ईच अदर’ केमिस्ट्री, रिसेप्शन से पहले कपल ने कम की गेस्ट लिस्ट

बॉलीवुड और साउथ सितारों की मौजूदगी

रिसेप्शन में कृति सेनन भी नजर आईं। उन्होंने ब्लैक लेस डिटेल्ड क्रॉप टॉप के साथ चारकोल-ग्रे एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना था। फिल्ममेकर करण जौहर सफेद बंधगला जैकेट और ब्लैक ट्राउजर में बेहद क्लासी लगे। उनकी गोल्ड ब्रोच और सिग्नेचर ग्लासेस ने सबका ध्यान खींचा। डायरेक्टर होमी अदाजानिया ब्लैक ब्लेज़र और मैचिंग ट्राउजर में दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: Toxic Release Date Postponed: ‘धुरंधर 2’ से नहीं होगा ‘टॉक्सिक’ का क्लैश, यश की फिल्म को मिली नई रिलीज डेट

साउथ इंडस्ट्री से सरथ कुमार अपनी पत्नी राधिका सरधकुमार के साथ पहुंचे। सरथकुमार ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना, जबकि राधिका ने डार्क ग्रीन साड़ी में शिरकत की। अल्लू अर्जुन भी रिसेप्शन में शामिल हुए। उन्होंने रेड कुर्ता और फ्लोरल वेस्ट जैकेट में स्टाइलिश एंट्री की। वहीं राम चरण अपनी पत्नी के साथ पहुंचे, जिनका स्वागत जोरदार तालियों से हुआ।