रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं। इनका प्यार साल 2019 में आई फिल्म Dear Combrade के सेट पर शुरू हुआ था और अब वो प्यार जिंदगी भर का साथ बन गया है। केवल ये दोनों ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे कपल्स हैं जो रील लाइफ से रियल लाइफ कपल बने। आज इस खबर में हम आपको उन सभी फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी लव स्टोरी फिल्मों से शुरू हुई और उन्होंने बाद में शादी कर ली।
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी की शुरुआत हुई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ के सेट से हुई थी। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि दर्शकों को भी उनके बीच खास बॉन्ड नजर आया था। इसके बाद दोनों ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पदमावत’ में नजर आए और उनका रिश्ता गहरा होता चला गया। साल 2018 में इस कपल ने फिल्म से शुरू हुए अपने प्यार को सात फेरे लेकर जीवनभर के साथ में बदल दिया।
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का प्यार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पार्ट 1 के दौरान परवान चढ़ा था। शूटिंग के वक्त दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जल्द ही उनका रिश्ता सबके सामने आ गया। इसके बाद दोनों ने 2022 में शादी की और अब वो एक बेटी के माता-पिता हैं। ये जोड़ी भी रील से रियल लाइफ तक के सफर का खूबसूरत उदाहरण है।
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की तेलुगु-हिंदू शैली में हुई शादी, शाम को होगी कोडावा वेडिंग
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी। फिल्म में सिद्धार्थ ने कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था, जबकि कियारा उनकी मंगेतर डिंपल चीमा के रोल में नजर आई थीं। ऑन-स्क्रीन उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और यहीं से उनके रिश्ते की चर्चाएं भी शुरू हो गईं। हालांकि दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को पब्लिकली कंफर्म नहीं किया। फिर 7 फरवरी 2023 को दोनों ने शादी कर ली और आज वो एक बेटी के माता-पिता हैं।
करीना कपूर और सैफ अली खान
करीना कपूर और सैफ अली खान की प्रेम कहानी साल 2007 में फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। हालांकि फिल्म 2008 में रिलीज हुई, लेकिन शूटिंग के समय दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। उस दौर में सैफ का तलाक हो चुका था और करीना भी अपने पिछले रिश्ते से आगे बढ़ चुकी थीं। दोनों ने करीब पांच साल तक डेटिंग करने के बाद 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली। अब कपल के दो बेटे हैं।
यह भी पढ़ें: पूरा फिल्मी है रश्मिका मंदाना का ससुराल, पति हैं हीरो तो ससुर भी हैं साउथ इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर
अजय देवगन और काजोल
अजय देवगन और काजोल की प्रेम कहानी साल 1994-95 के दौरान फिल्म ‘गुंडाराज’ के सेट पर शुरू हुई थी। पहली मुलाकात में दोनों का स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था, काजोल बेहद चुलबुली और बातूनी, जबकि अजय शांत और संजीदा। लेकिन शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने ‘इश्क’ और ‘प्यार तो होना ही था’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया, जिससे उनका रिश्ता और मजबूत हुआ। 1999 में दोनों ने शादी की थी और आज ये जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक है।
रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूजा
रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूजा की लव स्टोरी साल 2002 में शुरू हुई थी, दोनों में उनकी डेब्यू फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ की शूटिंग के दौरान प्यार हुई थी। पहले दोनों दोस्त बने और फिर उनका रिश्ता गहरा होता चला गया। करीब 10 साल तक डेटिंग करने के बाद रितेश और जेनिलिया ने 3 फरवरी 2012 को शादी की थी और अब वो दो बेटों के माता-पिता हैं।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात साल 2015 में फिल्म Alone के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। उस समय करण अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में थे, लेकिन बिपाशा के साथ उनका रिश्ता काफी मजबूत और गंभीर नजर आया। दोनों ने कुछ ही समय में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। करीब एक साल डेटिंग के बाद बिपाशा और करण ने 30 अप्रैल 2016 को मुंबई में बंगाली रीति-रिवाज से शादी की। अब वो एक बेटी के माता-पिता हैं।
