रैपर-सिंगर बादशाह एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक महिला के साथ कई तस्वीरें शेयर करके फैंस के बीच नई उत्सुकता जगा दी है। हालांकि, किसी भी तस्वीर में महिला का चेहरा नहीं दिख रहा था, लेकिन इस पोस्ट ने तुरंत ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया यूजर्स यह पता लगाने की कोशिश करने लगे कि वह कौन हो सकती है।
रैपर ने एक अनजान महिला का हाथ पकड़कर खेत में चलते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं। लोगों की दिलचस्पी और बढ़ाते हुए उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “कायनात के पास लोगों को आपकी जिंदगी में लाने का एक अजीब तरीका होता है।”
यूजर्स ने किए बादशाह से सवाल
अब यह पोस्ट देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में कयास लगाने और थ्योरी बनानी शुरू कर दी कि वह महिला कौन हो सकती है। काफी संख्या में यूजर्स ने अंदाज़ा लगाया कि यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हो सकती हैं, जिनका नाम ऑनलाइन चर्चाओं में अक्सर बादशाह के साथ जोड़ा जाता रहा है।
एक शख्स ने लिखा, “क्या ये हानिया आमिर हैं?” दूसरे ने पूछा, “क्या यह कोई नया कोलैबोरेशन है?” एक अन्य ने कमेंट किया, “हम बादशाह को एक नए म्यूजिक वीडियो में देखना चाहते हैं।” ऐसे में फिलहाल अब तक न तो बादशाह और न ही हानिया ने इन अटकलों पर कुछ कहा है।
ईशा रिखी संग सामने आई थीं तस्वीरें
बता दें कि इस साल मार्च में बादशाह की शादी को लेकर अटकलें तब तेज हो गईं जब ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें कपल के शादी के जश्न के पल नजर आ रहे थे। तस्वीरों में बादशाह और ईशा को परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों के साथ शादी की पारंपरिक रस्मों में हिस्सा लेते हुए देखा गया।
गाने को लेकर भी हुआ था विवाद
पर्सनल लाइफ के अलावा वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। मार्च में उनके गाने गाना ‘टटीरी’ आया था, जिसे काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसमें स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियां हरियाणा रोडवेज की बस के अंदर डांस करती और आपत्तिजनक इशारे करती हुई दिखाई दीं। गाने के बोल्ड लिरिक्स और आपत्तिजनक दृश्यों की भी जांच हुई, जिन्हें कई दर्शकों ने अनुचित माना। आलोचना के बाद बादशाह ने अप्रैल में गाने का एक बदला हुआ वर्शन रिलीज किया, जिसमें से उन हिस्सों को हटा दिया गया जिन पर आपत्ति जताई गई थी।
यह भी पढ़ें: बच्चों के साथ ससुराल छोड़ने पर मजबूर हुईं सपना चौधरी, पति वीर साहू के खिलाफ सबूत लेकर पहुंचीं कोर्ट
