फिल्ममेकर करण जौहर ने भी आखिरकर ‘धुरंधर 2’ देख ली है और वो फिल्म की तारीख करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए आदित्य धर, रणवीर सिंह और अन्य एक्टर्स की जमकर तारीफ की है। उन्होंने फिल्म देखने के लिए पूरा थिएटर बुक करवाया।
करण ने अपनी पोस्ट की शुरुआत फिल्म को लेकर चल रही बहस-“हाइपर अल्फा एनर्जी” और गहरे देशभक्ति वाले पहलू का जिक्र करते हुए की, लेकिन साफ कहा कि फिल्म इन सबसे कहीं ज्यादा है। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए लिखा कि फिल्म का इमोशनल बैकस्टोरी, खासकर जस्किरत का किरदार, देश के लिए किए गए बलिदान, और यहां तक कि खलनायक के मानवीय पहलू को भी बेहद प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर धुरंधर का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “टेस्टोस्टेरोन, हाइपर अल्फा एनर्जी और गहरी देशभक्ति को लेकर बहस जारी रहेगी और रहनी भी चाहिए… लेकिन धुरंधर 2 इन सब से कहीं ज्यादा है। जस्किरत की दिल को झकझोर देने वाली बैकस्टोरी… देश के लिए किए गए दर्दनाक बलिदान… यहां तक कि खलनायक के किरदार को भी इंसानी और परतदार तरीके से पेश करना… बेहतरीन क्राफ्ट… शानदार साउंडस्केप… और कुल मिलाकर फिल्म की सिनेमाई ताकत, यह सब आदित्य धर की काबिलियत और निर्देशन पर उनकी पकड़ को साबित करता है। वह वाकई एक बेहतरीन और अद्भुत फिल्ममेकर हैं। उन्होंने न सिर्फ मेनस्ट्रीम सिनेमा का स्तर ऊंचा किया है, बल्कि एक नया बेंचमार्क भी सेट किया है… ये एक नया डायरेक्टर है!!! बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ेगी भी और नए रिकॉर्ड बनाएगी भी।”
रणवीर सिंह को लेकर कही ये बात
करण ने आगे रणवीर का जिक्र करते हुए लिखा, “और और और रणवीर सिंह तू क्या है यार? यह तुम्हारे करियर का सबसे बेहतरीन काम है। तुम्हारी हर आंसू भरी झलक, हर खामोश नजर, और हर बार तुम्हारा वह आत्मविश्वास से भरा अंदाज यह साबित करता है कि तुम महान कलाकारों में से एक हो। तुम हमेशा एक बड़े कद के कलाकार रहोगे… एक सच्चे ‘धुरंधर’ मूवी स्टार।”
यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती हईं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, पैरासाइट इन्फेक्शन के कारण घट गया 4 किलो वजन
फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले गौरव गेरा ने भी करण की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिस पर करण ने उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी। बता दें कि रिलीज के पहले हफ्ते में करण जौहर ने फिल्म न देख पाने को लेकर ‘धुरंधर FOMO’ भी जताया था। उन्होंने कहा था कि वह ऐसी जगह शूटिंग कर रहे हैं जहां सिनेमा हॉल नहीं है और वह फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि करण जौहर शनिवार को जैसलमेर के मशहूर रमेश टॉकीज में अपनी टीम के साथ फिल्म देखने पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने इवनिंग शो के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया था। उनकी मौजूदगी की खबर मिलते ही फैंस थिएटर के बाहर जुट गए।
बता दें कि करण के अलावा कंगना रनौत समेत साउथ इंडस्ट्री के सितारों जैसे रजनीकांत, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, एस.एस राजामौली और नागार्जुन ने भी खुलकर फिल्म की तारीफ की। वहीं आमिर खान ने बताया कि उन्होंने फिल्म के दोनों पार्ट ही नहीं देखे, लेकिन तारीफ सुन रहे हैं। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें…
