ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अक्सर बेहतरीन फिल्मों और सीरीज का जिक्र चलता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए मनोरंजन करने के शौकीनों की पहली पसंद यह प्लेटफॉर्म रहता है। 2 महीने से इस प्लेटफॉर्म पर एक स्पाई थ्रिलर का दबदबा देखने को मिल रहा है। यहां जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो दुनियाभर में ट्रेंड कर रही है। आइए आपके साथ इस फिल्म की डिटेल्स शेयर कर रहे हैं।

दुनिया की टॉप 10 नेटफ्लिक्स ओटीटी फिल्मों की लिस्ट में एक स्पाई थ्रिलर का जलवा देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों में अपना समय पूरा करने के बाद ओटीटी पर फिल्म को साल 2026 में उतारा गया। खास बात है कि ओटीटी पर आने के बाद से ही इस फिल्म का क्रेज बना हुआ है, और दो महीने का समय पूरा होने के बाद भी फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है।

यहां जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वह एक जासूसी थ्रिलर है। इसमें एक RAW एजेंट पाकिस्तान के शहर में जाकर गुप्त मिशन के तहत आतंकी गैंगस्टर समूह को खत्म करने का काम करता है। वहां पर एक स्थानीय गैंगस्टर को अपने भरोसे में लेकर वह लगातार उनके ऑपरेशन्स को नाकाम करने में सफलता हासिल करता है।

Award Banner

यह भी पढ़ें: 1 घंटा 52 मिनट की यह फिल्म OTT पर बनी पसंदीदा, दर्शकों से मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

रणवीर सिंह की फिल्म ने ओटीटी पर बनाया रिकॉर्ड

अगर आप अब भी अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि यहां पर जिक्र रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर फिल्म का कर रहे हैं। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इतना ही नहीं, मूवी ने ओटीटी पर आने के बाद भी कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। इनमें से एक यह भी है कि धुरंधर ने 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली। इस समय फिल्म भारत की टॉप 5 मूवी की लिस्ट में शामिल है, और दुनियाभर की टॉप 10 मूवीज में इसने अपनी जगह बना ली है, जो ओटीटी पर धुरंधर के लिए एक बड़ी सफलता है।

यह भी पढ़ें: अनिल कपूर की 18 साल पुरानी फिल्म का कमाल, आज भी हर साल आती है लाखों की कमाई