मॉडल और एक्ट्रेस सोनाली राउत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में जब रणवीर ने उनके साथ Maxim India मैगजीन के लिए एक बोल्ड फोटोशूट किया था, तब वह काफी शर्मीले और नर्वस थे।

सोनाली के मुताबिक, उस शूट में उन्हें बिकिनी पहनकर पोज देना था, जबकि रणवीर लगातार असहज महसूस कर रहे थे। वह काफी सावधान थे, बार-बार च्युइंग गम चबा रहे थे और परफ्यूम भी बार-बार इस्तेमाल कर रहे थे ताकि खुद को कॉन्फिडेंट दिखा सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि उस समय रणवीर इतने घबराए हुए थे कि टीम को उन्हें कंफर्टेबल फील कराने के लिए कहा गया था। सोनाली ने मजाक में यह भी कहा कि आमतौर पर लोग सोचते हैं कि वह काफी एनर्जेटिक और बेफिक्र हैं, लेकिन शुरुआत में वह काफी शांत और शर्मीले थे।

फिल्मों में क्यों होते हैं इंटरवल? पॉपकॉर्न और वॉशरूम ब्रेक से कहीं ज्यादा दिलचस्प है वजह

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को लेकर चर्चा में हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।