बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक तरफ तो अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं और इसके आने वाले दूसरे पार्ट को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब वह कानूनी पचड़े में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर ने कर्नाटक हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उनके खिलाफ हुई एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है। बता दें कि यह पूरा मामला ‘कांतारा चैप्टर 1’ से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, रणवीर सिंह ने गोवा में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स इवेंट में ‘कांतारा चैप्टर 1’ के दैव वाले सीन की मिमिक्री की थी और इसके बाद वह काफी विवादों में भी आ गए थे। अभिनेता के ऊपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। उनके ऊपर एफआईआर दर्ज हुई। अब रणवीर अपना वह केस बंद करवाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने कर्नाटक हाई कोर्ट में अर्जी दी है।

यह भी पढ़ें: BAFTA 2026: ‘नमस्कार…’ से शुरू हुई आलिया भट्ट की स्पीच, बाफ्टा अवॉर्ड में छा गईं एक्ट्रेस

कब होगी मामले की सुनवाई

वकील प्रशांत की शिकायत के आधार पर, हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने पहले इस मामले के सिलसिले में रणवीर सिंह को नोटिस जारी किया था। फिर पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक्टर की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने पर, हाई ग्राउंड्स पुलिस ने हाल ही में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कदम उठाए हैं। यह मामला आज 24 फरवरी को जस्टिस एम नागप्रसन्ना की बेंच के सामने सुनवाई के लिए लिस्टेड है।

रणवीर सिंह के वकील ने दी ये दलील

कर्नाटक हाईकोर्ट में रणवीर सिंह की लीगल टीम ने कोर्ट से कहा था कि अभिनेता सिर्फ फिल्म की तारीफ कर रहे थे और ऋषभ के अभिनय को सराहा रहे थे। बाद में उनकी बात को गलत ढंग से पेश किया गया।

‘धुरंधर 2’ में नजर आएंगे रणवीर सिंह

बता दें कि रणवीर सिंह अब आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2‘ में नजर आने वाले हैं। उनकी यह मूवी अगले महीने 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। इसमें एक बार फिर वह हमजा के किरदार में नजर आएंगे, जिसे लेकर उनके चाहने वाले काफी उत्साहित हैं। 

यह भी पढ़ें: ‘द केरल स्टोरी 2’ विवाद पर डायरेक्टर का बयान

द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर विवादों में फंस गया। फिल्म के डायरेक्टर ने अब कंट्रोवर्सी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि इस मूवी को लेकर उन्होंने क्या कुछ सफाई दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें