रिलायंस की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘परवाह है तो परिवार है’ में अभिनेता रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को दर्शकों से मिले भरपूर प्यार और तारीफ के लिए आभार जताया। साथ ही उन्होंने अंबानी परिवार को मेकर्स पर भरोसा जताने और फिल्म को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया।

रणवीर ने कहा कि अंबानी परिवार ने उन पर भरोसा किया और तब उनका साथ दिया जब उनके करियर का दौर मुश्किल चल रहा था। अभिनेता ने कहा, “धुरंधर’ जैसी फिल्म बनाना और उसे पूरा करना आसान नहीं था। इसमें कई चुनौतियां थीं, लेकिन पूरे भरोसे के साथ इस फिल्म को सपोर्ट करना और यह मानना कि अगर यह फिल्म काम करती है तो हम कुछ नया कर पाएंगे, बहुत खास था।”

यह भी पढ़ें: Toxic Advance Booking: रिलीज से पहले यश की ‘टॉक्सिक’ ने कमाए ₹27 करोड़, जानें पूरे भारत में एडवांस कलेक्शन

करियर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं: रणवीर

रणवीर ने आगे कहा, “मुझे हर तरह का प्यार, सपोर्ट और हौसला मिला, उस समय भी जब मेरी फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं। करियर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन उस समय इस तरह का सपोर्ट मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता था। अंबानी परिवार से जुड़ना मेरे लिए किसी आशीर्वाद, सम्मान और सौभाग्य से कम नहीं है।”

रणवीर ने की नीता अंबानी की तारीफ

रणवीर सिंह ने रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी की सोच और पहलों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीता अंबानी भारत की विरासत, टैलेंट और उपलब्धियों को दुनिया तक पहुंचाने के लिए शानदार काम कर रही हैं।

रणवीर ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि वह किस मुकाम पर हैं और उस मुकाम के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। खेल, मनोरंजन, कला और संस्कृति, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान बहुत खास है। जिस तरह से वह, खासकर नीता भाभी, भारत की संस्कृति को गर्व और जुनून के साथ ग्लोबल मंच पर दिखाती हैं, वह काबिले-तारीफ है। अब भारत के लिए ग्लोबल मंच पर चमकने का समय है।”

‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं रणवीर

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। जय मेहता के निर्देशन में बन रही ‘प्रलय’ एक सर्वाइवल ड्रामा है। इसकी कहानी भविष्य के उस मुंबई पर आधारित है, जो एक जानलेवा महामारी और उसके बाद ज़ॉम्बी के हमले से बर्बाद हो चुका है।

यह भी पढ़ें: 12 साल की उम्र में दिलीप कुमार को दिल दे बैठी थीं सायरा बानो, शादी के बाद करियर छोड़ा; 55 साल तक ऐसे निभाया रिश्ता