बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ‘डॉन 3’ कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में हैं। इंडस्ट्री से कई लोगों ने उनका साथ दिया तो वहीं काफी लोग इस पर चुप्पी साधे दिखे। अब ऐसे में पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क ने रणवीर सिंह का समर्थन किया है। उनका कहना है कि जब रणवीर की फिल्में फ्लॉप हो रहीं थीं तब मेकर्स ने ‘डॉन 3’ की शूटिंग क्यों शुरु नहीं की। एमी ने रणवीर का पूरी तरह से साथ दिया, साथ ही ‘डॉन 3’ के मेकर्स पर निशाना साधते हुए अपनी बात रखी।
एक्टर एमी विर्क और रणवीर सिंह, कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में साथ नजर आए थे। तभी से दोनों के बीच एक अच्छी दोस्ती बन गई थी। अब हाल ही में ‘कनेक्ट सिने’ के साथ बातचीत के दौरान एमी ने डॉन 3 विवाद पर अपनी राय दी। एमी ने कहा कि उन्हें रणवीर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच विवाद के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है लेकिन उन्हें भरोसा है कि रणवीर गलत नहीं हो सकते।
एमी ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि जब उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप हो हुईं तो एक्सेल ने ‘डॉन 3’ का काम शुरु क्यों नहीं किया। वो तब शुरु कर सकते थे। तब उन्होंने रणवीर को नजरअंदाज किया। अब जब ‘धुरंधर’ हिट हो गई तो वो अपने पैसे वापस मांग रहे हैं।’
एमी ने कहा- ‘उनके जो 2-4 करोड़ रुपये का बकाया है वो रणवीर से ले लें और बात खत्म करें। 45 करोड़ रुपये क्यों देंगे वो। रणवीर की गलती नहीं है। अगर एक्सेल वाले चाहें तो केस कर सकते है। ऐसे केस का कोई फैसला नहीं आता है। ऐसे केस तो 20-20 साल तक चलते रहते हैं।’
एमी से जब रणवीर सिंह के साथ उनकी दोस्ती पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब उनकी बात रणवीर से हुई थी। एमी ने उन्हें बधाई दी थी। उस समय उनकी बेटी दुआ का जन्म हुआ था। सिंगर ने कहा कि ‘रणवीर ने उन्हें एक लंबा इंग्लिश में मैसेज किया था, रणवीर ने उसमे लिखा था कि वो इस फिल्म में अपना सबकुछ लगा चुके है। तब मैंने उनसे कहा कि सब्र रखो और देखो, आपकी बेटी आपके लिए अच्छी किस्मत लेकर आई है। भगवान उन पर जरूर मेहरबान होंगे और ऐसा ही हुआ। उनकी बेटी उनकी अच्छी किस्मत लेकर आई है।’
बता दें कि करीब 3 साल पहले ‘डॉन 3’ की घोषणा हुई थे लेकिन फिल्म कभी शुरु नहीं हो पाई। फरहान खान इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन ‘धुरंधर’ के रिलीज से पहले रणवीर ने वो फिल्म छोड़ दी। जिसके बाद मेकर्स ने बयान दिए कि वह फिल्म की शूटिंग पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च कर चुके थे और एक्टर के अचानक फिल्म छोड़ने से उनका नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई के लिए मेकर्स ने रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये की मांग की, हालांकि एक्टर ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया।
