ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोग अक्सर हालिया रिलीज फिल्मों को देखते हैं। घर बैठे मनोरंज करने के शौकीनों को कहानी से मतलब होता है, ना कि मूवी की लंबी समय अवधि से। सिनेमाघरों में दर्शक कम रोचक कहानी वाली फिल्म के समय को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन ओटीटी पर अगर कहानी में रोचकता और मजबूती है, तो ओटीटी लवर्स लंबे समय के लिए उसके लिए समय निकालने को तैयार रहते हैं। नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक 3 घंटे 25 मिनट की फिल्म का दबदबा चल रहा है।

यहां हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, उसने ओटीटी पर दस्तक देने के अगले दिन ही अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। आदित्य धर की निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था, और अब ओटीटी पर आते ही फिल्म एक बार फिर बड़ा धमाका करते हुए नजर आ रही है।

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है ये फिल्म

30 जनवरी को लंबे इंतजार के बाद साल 2025 की हिट फिल्म ओटीटी पर दस्तक देती है। शायद आप अभी तक इस मूवी के नाम का अंदाजा लगा चुके होंगे। बता दें कि यहां हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, उसका नाम धुरंधर है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ने दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म को सरप्राइज के साथ रिलीज किया गया, और आते ही इस मूवी ने ओटीटी पर अपनी जगह नंबर-1 पर बना ली।

यह भी पढ़ें: कर्नल हूं भईया… ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर पर उठे एक्सप्रेशन के सवालों पर सलमान खान का करारा जवाब

धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार को सराहा गया। इस रोल के जरिए अक्षय लीड एक्टर रणवीर सिंह के किरदार पर भी भारी पड़ते नजर आए। अगर आपने फिल्म को सिनेमाघरों में मिस कर दिया है, तो ओटीटी पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि, यूजर्स फिल्म के वर्जन को लेकर थोड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, क्योंकि इससे 10 मिनट के सीन्स को हटा दिया गया है। खैर, फैंस तो सिनेमाघरों में देखने के बाद भी ओटीटी पर फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं।