रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से सराहना मिली। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद मूवी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। इस मूवी में अक्षय खन्ना के एंट्री सॉन्ग और दमदार किरदार को खूब सराहा गया। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद से स्पाई थ्रिलर फिल्म ने टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में नंबर-1 पर अपनी जगह बना ली है। अब एक नया अपडेट सामने आया है कि फिल्म के एक हिट गाने ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मशहूर रैपर फ्लिपराची किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धुरंधर फिल्म के रिलीज होने के बाद भारत में भी उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा हुआ। रणवीर सिंह की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने केवल हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड नहीं तोड़े हैं। दरअसल, इसके गाने Fa9la का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में शामिल किया गया है। इस बारे में खुद रैपर फ्लिपराची ने वीडियो शेयर कर जानकारी दी है।

धुरंधर के गाे फासला (Fa9la) ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे ज्यादा समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड बनाया। अब इसकी वजह से फ्लिपराची का नाम भारत में काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में गाने का नाम आने के बाद मशहूर रैपर फ्लिपराची ने खुद इस पर रिएक्शन देते हुए वीडियो जारी की। इसमें उन्होंने खुशी और हैरानी जाहिर करते हुए कहा, इस गाने को हिंदी भाषा में खूब पसंद किया गया, जिसमें इसे गाया भी नहीं गया था। उन्होंने आगे बताया, जब मैं एक फोटोशूट में बिजी था, तो तब मुझे पता चला कि मेरा गाना एक साथ चार अलग-अलग चार्ट्स में ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़ें: 3 घंटे 25 मिनट की स्पाई थ्रिलर ने Netflix पर मचाया तहलका, नंबर-1 पर कर रही ट्रेंड

धुरंधर में खूब पसंद किया गया गाना

धुरंधर फिल्म देखने के बाद यह कहना लाजमी है कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की जान यह गाना बन गया। अक्षय खन्ना का किरदार रहमान डकैत जब हथियारों की डील के लिए बलूच पहुंचता है, तो यह गाना सुनाई देता है। इतना ही नहीं, इस गाने को अमर करने का काम अक्षय खन्ना के डांस स्टेप ने भी किया है। इंस्टाग्राम पर आज भी इस गाने पर बड़ी संख्या में रील्स देखने को मिलती हैं।