रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की तैयारी में है। फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज़ की एडवांस बुकिंग ने जोरदार रफ्तार पकड़ ली है और भारत में अब तक करीब 2.8 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिससे सिर्फ प्रीव्यू से ही कमाई ₹21 करोड़ के पार पहुंच गई है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की एडवांस सेल लगातार बढ़ रही है और अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो रिलीज से पहले ही फिल्म ₹35 करोड़ तक की कमाई सिर्फ पेड प्रीव्यू से कर सकती है।
₹3100 का टिकट भी हाउसफुल
‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई के INOX मेगाप्लेक्स, बोरीवली में ‘Recliner Prime’ कैटेगरी का ₹3100 तक का टिकट भी पूरी तरह बिक चुका है।
मल्टीप्लेक्स चेन PVR, INOX और Cinepolis ने इस फिल्म के लिए खास प्रीमियम सीट कैटेगरी लॉन्च की है, जिनकी कीमतें सामान्य टिकट से कई गुना ज्यादा हैं।
दिलचस्प बात यह है कि जहां मुंबई में टिकट हजारों में बिक रहे हैं, वहीं चेन्नई जैसे शहरों में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹59 रखी गई है, जिससे बड़े पैमाने पर ऑक्यूपेंसी बढ़ने की उम्मीद है।
OG का टूटेगा रिकॉर्ड?
फिलहाल भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा पेड प्रीव्यू कमाई का रिकॉर्ड पवन कल्याण की फिल्म ‘They Call Him OG’ के नाम है, जिसने लगभग ₹25 करोड़ कमाए थे।
लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस तरह से ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग बढ़ रही है, वह इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकती है।
हिंदी वर्जन से होगी सबसे ज्यादा कमाई
फिल्म की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा योगदान हिंदी वर्जन का है। हिंदी वर्जन के अब तक ₹15.28 करोड़ (करीब 2.6 लाख टिकट) बिक चुके हैं। वहीं तमिल डब से ₹16 लाख, तेलुगु डब से ₹14 लाख, कन्नड़ से ₹1.6 लाख और मलयालम से ₹1.5 लाख की कमाई एडवांस बुकिंग से हो चुकी है।
विदेशों में भी जबरदस्त क्रेज
सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी मजबूत है।
• नॉर्थ अमेरिका में $1 मिलियन से ज्यादा की प्री-सेल्स
• अमेरिका में हजारों टिकट पहले ही बिक चुके हैं
• दुनिया भर में प्रीमियर शोज़ के लिए लाखों टिकटों की बिक्री
ट्रेड एनालिस्ट्स मानते हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर ₹100 करोड़ तक की ग्रॉस कमाई कर सकती है।
राजामौली की मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ को मिली बड़ी ग्लोबल डील, 120 देशों में रिलीज की तैयारी
‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन होने से फायदा
यश की फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grownups’ की रिलीज टलने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ को बड़ा फायदा मिला है। बड़ा क्लैश अब कोई नहीं है जिससे फिल्म को स्क्रीन और ऑडियंस दोनों ज्यादा मिल सकती हैं।
स्टारकास्ट और रिलीज
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म 19 मार्च को ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज़ रखे गए हैं।
