रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बी-टाउन के सबसे मशहूर कपल्स में से एक हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में दोनों एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। हाल ही में दोनों का गाना ‘करंट लगा रे’ रिलीज हुआ है। गाने में रणवीर और दीपिका की केमिस्ट्री लाजवाब है जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हुए हैं। गुरुवार, 8 दिसंबर को ये गाना रिलीज हुआ और इस गाने के लॉन्च के दौरान रणवीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ी खबर का खुलासा किया है।
रणवीर ने बताया कि वो और दीपिका नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। बॉलीवुड के बाजीराव ने इस बात का भी खुलासा किया कि घर का किचन दीपिका डिजाइन कर रही हैं।
रणवीर बनाएंगे दीपिका के लिए अंडे!
जयेशभाई जोरदार अभिनेता ने खुलासा किया कि एक नया घर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीपिका किचन की इंचार्ज हैं और वह खुद देख रही हैं कि किचन कैसा बन हो रहा है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा- “किचन का उद्घाटन अभी हुआ नहीं है और वह (रणवीर) इसका उद्घाटन करेंगे और मैं आपको अपडेट रखूंगी।” रणवीर ने चुटकी लेते हुए कहा, “संडे के संडे, दीपिका के लिए अंडे।”
रणवीर ने दीपिका को बताया एंटरटेनमेंट क्वीन
रणवीर से जब यह पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी दीपिका एंटरटेनमेंट की क्वीन हैं। उन्होंने जवाब दिया कि दीपिका एंटरटेनमेंट क्वीन तो हैं ही उनकी जिंदगी की क्वीन भी हैं।”
पहली बार डबल रोल निभा रहे हैं रणवीर सिंह
रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल निभा रहे हैं। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा और वरुण शर्मा भी हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस पर 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी और भूषण कुमार द्वारा निर्मित फिल्म ‘सर्कस’ शेक्सपियर की कॉमेडी ऑफ एरर्स पर बेस्ड है।