Chetak Screen Awards 2026: चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 मुंबई में 5 अप्रैल को होगा, उससे पहले हम स्क्रीन अवॉर्ड्स के उन पलों को याद कर रहे हैं जो यादगार बन गए हैं। स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 में रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा कहा कि दीपिका पादुकोण भावुक हो गई थीं।

रणवीर को पद्मावत में अपने पॉवरफुल रोल अलाउद्दीन खिलजी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। विनिंग स्पीच बोलते हुए रणवीर सिंह ने कहा, “फिल्म में शायद मुझे मेरी रानी नहीं मिली, लेकिन असली ज़िंदगी में मुझे मेरी रानी मिल गई। अगर मैंने पिछले छह सालों में कुछ भी हासिल किया है, तो वह आपके कारण है। थैंक्यू दीपिका, आई लव यू।”

रणवीर सिंह की बातें सुनते हुए दीपिका पादुकोण इमोशनल हो गईं और उन्होंने भी अपने प्यार का इजहार किया।

Award Banner
screen awards 2026

Chetak Screen Awards: जब शाहरुख खान और सलमान खान ने बताया कि उनके बीच हुए झगड़े का कारण

रणवीर ने अपने गुरु संजय लीला भंसाली, फिल्म पद्मावत की टीम और अपने परिवार को भी धन्यवाद कहा। उन्होंने अपनी दादी को समर्पित करते हुए कहा कि वे उन्हें देख रही होंगी।

साल 2018 में रणवीर सिंह और राजकुमार राव ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का स्क्रीन अवॉर्ड साझा किया था। अन्य नामांकित कलाकारों में आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर और विक्की कौशल शामिल थे।

यहां देखें रणवीर और दीपिका पादुकोण का ये खास पल:

राजकुमार राव ने भी अपनी गर्लफ्रेंड(अब पत्नी) पत्रलेखा और अपनी मां को धन्यवाद देते हुए अवॉर्ड स्वीकार किया।

यह पल Screen Awards के सबसे यादगार और भावुक पलों में से एक बन गया।

Chetak Screen Awards: जब अमिताभ बच्चन ने अपना बेस्ट एक्टर अवॉर्ड बेटी श्वेता बच्चन को किया था समर्पित, अभिनेता ने कही थी ये बात