लंबे समय से मीडिया से दूर रणवीर सिंह हाल ही में अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में नजर आए। एक्टर ने यहां अपनी जबरदस्त एनर्जी से महफिल में चार चांद लगा दिए। अर्जुन कपूर के साथ जमकर डांस करते दिखाई दिए। रणवीर सिंह ने यहां फिल्म ‘धुरंधर’ के गानों पर जबरदस्त डांस किया और साथ ही वहां मौजूद सभी लोगों को भी अपने साथ शामिल किया। इस डांस के वीडियोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर में दान चोरी पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा, बोले- “दोषियों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए”

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता और उसके बाद ‘डॉन 3’ को लेकर हुए विवाद के बाद एक्टर कम ही नजर आए। लंबे समय से ‘डॉन 3’ फिल्म के विवाद के चलते एक्टर रणवीर सिंह ने मीडिया और कैमरों से दूरी बनाई हुई थी और अब एक्टर को सीधा अंशुला के रिसेप्शन में नाचता देख उनके फैंस काफी खुश हैं और इन वीडियोज पर जमकर प्यार दिखा रहे हैं।

अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘गुंडे’ के गाने ‘तूने मारी एंट्रियां’ पर रणवीर सिंह ने शानदार डांस किया। वही एनर्जी, वही पुराने स्टेप्स और रणवीर-अर्जुन की मजेदार जुगलबंदी ने पूरी महफिल लूट ली। दोनों के डांस का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह किसी भी पार्टी में जाए और डांस ना करें ऐसा शायद ही कभी हुआ हो। इस पार्टी में भी उन्हें अपनी उसी शानदार एनर्जी में देखा गया जिसके लिए एक्टर काफी फेमस हैं। इस पार्टी में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी से सभी को काफी इंजॉय कराया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें- ‘मेरी मौत के बाद ही रिलीज होगी मेरी बायोपिक’, सतलुज विवाद के दौरान दिलजीत दोसांझ का चौंकाने वाला बयान

पार्टी में डीजे के भी रणवीर ने काफी इंजॉय किया और ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर अर्जुन के साथ जमकर डांस किया। रणवीर सिंह ने अंशुला के रिसेप्शन को बिल्कुल एक कॉन्सर्ट जैसा बना दिया, जिसमें सभी लोग रणवीर के साथ भरपूर इंजॉय करते दिखें।

एक वीडियो में रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘मैंने तो तेरे नाल नचना’ पर भी नाचते दिखे। फिल्म के रिलीज और उसकी शानदार सफलता के बाद एक्टर को पहली बार इस तरह नाचते गाते देखा गया।