रणवीर सिंह का शाहरुख को चैलेंज- नहीं कर पाओगे ऐसा, किंग खान ने कर दी बोलती बंद
'बैंड बाजा बारात' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह ने 'सिंबा' में काम कर के सबका दिल जीत लिया है। ऐसे में रणवीर के फैन्स कहते नजर आए कि शाहरुख के बाद इस जनरेशन के सुपरस्टार रणवीर सिंह हैं। रणवीर सिंह शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। लेकिन..

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले शाहरुख खान रोमांस के किंग है। आज की जनरेशन के ज्यादातर एक्टर्स शाहरुख खान की फिल्में देखकर ही बड़े हुए हैं। इन स्टार्स में से एक रणवीर सिंह भी हैं। रणवीर की एक्टिंग का जलवा भी कम नहीं है। ‘बैंड बाजा बारात’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह ने ‘सिंबा’ में काम कर के सबका दिल जीत लिया है। ऐसे में रणवीर के फैन्स कहते नजर आए कि शाहरुख के बाद इस जनरेशन के सुपरस्टार रणवीर सिंह हैं। रणवीर सिंह शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। इस बात को वह खुद कबूल करते हैं। लेकिन एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रणवीर सिंह ने एसआरके से कह डाला कि वह एक साथ अपनी फिल्मों के सभी फेमस डायलॉग्स बोल नहीं सकते। इस पर शाहरुख भी बोले कि क्या वह उन्हें चैलेंज कर रहे हैं।
दरअसल, साल 2018 के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में रणवीर सिंह अपना अतरंगी सूट पहन कर स्टेज पर पहुंचे। शाहरुख खान पहले से ही शो को होस्ट कर रहे थे। जब रणवीर स्टेज पर आए तो उनका को सूट देख कर शाहरुख हैरान थे। ऐसे में रणवीर ने शाहरुख को दिखाया कि उनके कोट में बॉलीवुड की सभी हिट फिल्मों के चित्र गले हुए हैं। ऐसे में रणवीर के सूट पर ‘बादशाह’, ‘डीडीएलजे’ के पोस्टर्स भी दिखाई देते हैं।
शाहरुख ये सब देख कर खुश होते हैं। तभी रणवीर कहते हैं, ‘सर एक साथ आपकी फिल्मों के डायलॉग्स बोले जाएं तो क्या होगा, जलजला हो जाएगा। लेकिन आप बोल नहीं पाओगे। आपको एक साथ इतने सारे डायलॉग्स कैसे याद होंग और आप कैसे बोलोगे?’

तभी शाहरुख कहते हैं, ‘तू मुझे चैलेंज कर रहा है? दूर से तू स्वीट लग रहा था, यहां आ कर तू बदमाशी कर रहा है?’ आगे देखिए क्या बोले शाहरुख खान..
