बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रणवीर सिंह ने बहुत ही कम समय में बड़ा नाम कमा लिया है। अपनी दमदार एक्टिंग और बिंदास अंदाज के कारण रणवीर हर किसी के दिल पर राज करते हैं। लेकिन अब उन्होंने अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। जी हां! रणवीर सिंह भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी बन चुके हैं।
ब्रैंड वैल्यू के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आगे रहा करते थे। लेकिन अब रणवीर ने उन्हें भी पछाड़ दिया है। वह कोहली से भी आगे पहुंच चुके हैं।
कॉर्पोरेट इंवेस्टीगेशन और रिस्क कंसल्टिंग फर्म क्रोल की साल 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक वह रणवीर इस वक्त भारत के सबसे अमीर सितारे हैं, जिनकी ब्रैंड वैल्यूएशन 181.7 मिलियन डॉलर है। वहीं विराट कोहली की ब्रैंड वैल्यूएशन 2022 में 176.9 बताई गई है। पिछले पांच सालों से विराट भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी रहे हैं, लेकिन इसके बाद वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
बता दें कि क्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में रणवीर की ब्रैंड वैल्यूएशन 158.3 मिलियन डॉलर थी, इस एक साल में इसमें 29.1 प्रतिशत इजाफा हुआ है।
अब बात अगर रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह नए साल से ठीक पहले रिलीज हुई फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आए थे। हालांकि उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद अब वह ग्रैंड वापसी कर रहे हैं। रणवीर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। ये फिल्म इसी साल 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।