फेमस यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी उनका नाम विवादों में सामने आता है, तो कभी वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह जूही भट्ट के साथ रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का मैच देखने पहुंचे थे।
जब एक अनजान शख्स ने उनके साथ फोटो लेनी चाही, तो यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया ने यह कहकर इनकार कर दिया कि वह गर्लफ्रेंड के साथ हैं। ऐसे में अब बहुत से लोग ये जानना चाहते हैं कि जूही भट्ट कौन हैं और क्या करती हैं। चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में।
कौन हैं बीयर बाइसेप्स की गर्लफ्रेंड
रणवीर इलाहबादिया जिन्हें डेट कर रहे हैं, वह जूही भट्ट एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जूही उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। वे सबसे ज्यादा फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट बनाती हैं। बीयर बाइसेप्स की गर्लफ्रेंड कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। इन्फ्लुएंसर होने के अलावा जूही अभिनेत्री भी हैं।
उन्होंने वेब सीरीज ‘तुमसे ना हो पाएगा’ में काम करते हुए अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। इसके अलावा वह ‘फ़िल्टर कॉपी’ के भी कई वीडियो में नजर आ चुकी हैं। जूही ने पैरानॉर्मल सीरीज ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ में करण टैकर और कल्की कोचलिन के साथ भी काम किया था। वहीं, रणवीर की गर्लफ्रेंड ‘फुकरे 3’ के गाने ‘वे फुकरे’ में भी दिखाई दी थीं।
रणवीर ने भले ही अपना रिश्ता अब कन्फर्म किया हो, लेकिन इसका हिंट उन्होंने बीते साल दिवाली फोटो में ही दे दिया था। अक्टूबर 2025 में यूट्यूबर ने दिवाली की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्होंने जूही को सीधे तौर पर न दिखाते हुए गिबली फोटो के जरिये दिखाया था। यह बात तब सामने आई जब कुछ ही समय बाद जूही ने रणवीर की पोस्ट में दिख रही रंगोली जैसी ही एक तस्वीर शेयर की।
साथ ही गुलाबी कलर के गुलाबों का गुलदस्ता भी दिखाया, जिससे हिंट मिला कि दोनों ने साथ में त्योहार मनाया। फैंस ने गौर किया कि वे दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं, जिससे उनके डेटिंग की अटकलें और तेज हो गईं थीं।
यह भी पढ़ें: ‘अच्छे गाने लता दीदी को, मुश्किल मुझे’, आशा भोसले ने को आर.डी बर्मन से थी शिकायत | रील गाथा
