रणविजय सिंह ने फेमस रियलिटी शो एमटीवी रोडीज को अलविदा कह दिया है। खबर है कि वो अब रोडीज को होस्ट नहीं करेंगे। रणविजय बीते 18 सालों से इस शो का हिस्सा थे। डेढ़ दशक से ज्यादा वक्त के बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। बता दें रणविजय साल 2003 में रोडीज में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे। जिसके बाद से लेकर अब तक वो शो को होस्ट करते आए हैं।

रणविजय सिंह की इस घोषणा के बाद बहुत सी अटकलें लगाई जा रही हैं। अटकलें यह भी हैं कि उनका प्रोडक्शन हाउस से किसी तरह का कोई विवाद हो गया था। हालांकि उनका कहना है कि प्रोडक्शन हाउस के साथ कोई समस्या नहीं थी और चैनल का उनके करियर में अहम योगदान था।

Also Read
लॉकडाउन में फंसे छात्र ने सोनू सूद से मदद की लगाई गुहार, एक्टर ने कहा- कह दो अपनी मम्मी से तुम जल्दी…

रोडीज से बाहर निकलने की पुष्टि करते हुए रणविजय ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि दोनों तरफ से चीजें ठीक नहीं हुईं। उन्होंने ये कहा कि उनकी शूटिंग डेट्स मेल नहीं खा रही थीं और ये निराशाजनक था। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि प्रोडक्शन हाउस के साथ उनकी कोई समस्या नहीं थी। वो 18 साल से चैनल के साथ काम कर रहे हैं और उन्होंने इस नेटवर्क के साथ अलग-अलग शो किए हैं।

सोनू सूद करेंगे होस्ट: खबरों के अनुसार सोनू सूद इस शो के नए होस्ट होंगे और शो के कॉन्सेप्ट में भी कई बदलाव किए जाएंगे। कहा जा रहा है कि सोनू इस साल शो के एकमात्र होस्ट होंगे और इसका नया चेहरा होंगे। निर्माताओं ने इस बार शो में कई बदलाव किए हैं।

खबरें है कि ‘एमटीवी रोडीज’ के अगले सीजन को एक नए प्रॉडक्शन हाउस द्वारा बनाया जा रहा है। वहीं रणविजय सिंह इस प्रॉडक्शन हाउस से नाखुश थे, इसलिए उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया। बता दें, इस नए सीजन की शूटिंग 14 फरवरी से साउथ अफ्रीका में शुरू होने वाली है। दूसरी रणविजय इस समय रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ को होस्ट कर रहे हैं।