बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं, जो 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि प्रमोशन के दौरान दिया गया उनका एक बयान अब सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है, जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान रानी मुखर्जी ने कहा कि “अपने पतियों से बात करते समय महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।” उनके इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराज़गी जतानी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या रिश्तों में चिल्लाने को नॉर्मलाइज किया जाना चाहिए।

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान रानी मुखर्जी ने परिवार और परवरिश को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे की सोच घर के माहौल से बनती है। रानी ने कहा, “मुझे लगता है कि सम्मान की शुरुआत घर से होती है। अगर कोई लड़का अपने पिता को अपनी मां के साथ गलत व्यवहार करते हुए देखता है, तो उसके मन में यह बैठ जाता है कि महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार करना ठीक है। वही बच्चा आगे चलकर वही चीजें दोहराता है।”

मर्द 60 की उम्र में भी रोमांटिक हीरो बन सकते हैं’- बॉलीवुड के इस पक्षपात पर मोना सिंह का तंज

उन्होंने आगे कहा कि अगर घर में मां को सम्मान मिलता है, तो बेटे यह सीखते हैं कि महिलाओं को बराबरी और हक मिलना चाहिए।

इसी बातचीत में रानी मुखर्जी ने यह भी कहा कि “ये सब घर से शुरू होता है। पिता का मां पर चिल्लाना जैसी छोटी बातें भी नहीं होनी चाहिए। मां को पिता पर चिल्लाना चाहिए, यही सही तरीका है।” उनके इसी बयान को लेकर सबसे ज्यादा आपत्ति जताई जा रही है।

इसके अलावा रानी ने अपने स्कूल के दिनों का एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने एक लड़के को थप्पड़ मारा था। मजाकिया लहजे में रानी ने कहा, “मैंने सिर्फ एक लड़के को थप्पड़ मारा था, बाकी सब मेरे दोस्त थे। और मेरे पति से मत पूछिए कि रोज घर पर उनके साथ क्या होता है।”

हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को रानी का यह मजाक पसंद नहीं आया। लोगों ने कमेंट कर असहमति जताई। एक यूजर ने लिखा कि वह मजाक करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह मजाक नहीं है। दूसरे ने कहा कि वह हंसते हुए सोचती हैं कि उन्होंने बहुत अच्छी बात कही है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये किस तरह का व्यवहार है? कोई उन्हें टोकता क्यों नहीं?” कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पुरानी पीढ़ी से होने का मतलब यह नहीं है कि कोई कुछ भी बोल सकता है।

‘पेशाब में खून आया’, बेटे को कैंसर हुआ तो पलट गई थी इमरान हाशमी की दुनिया, ऑपरेशन-कीमोथेरपी से टूटे

‘मर्दानी 3’ को लेकर उत्साह

वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी जल्द ही ‘मर्दानी 3’ में एक बार फिर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनवाला ने किया है।
मर्दानी फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म 30 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।