ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ पुरानी फिल्मों को पसंद किया जाता है। क्राइम थ्रिलर जॉनर भी लोगों का पसंदीदा बनता जा रहा है। यहां जिक्र एक ऐसी 7 साल पुरानी फिल्म का कर रहे हैं, जिसने अचानक ट्रेंडिंग में अपनी जगह बना ली है और हर कोई इसकी सराहना कर रहा है। अगर आप भी इस जॉनर के शौकीन हैं, तो संभावना है कि यह मूवी आपको पसंद आ सकती है।
नेटफ्लिक्स पर एक सात साल पुरानी फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया जा रहा है, और खास बात है कि इसका हालिया सीक्वल सिनेमाघरों में राज कर रहा है और दूसरा पार्ट ओटीटी पर ट्रेंड कर रहा है। अगर आप अब भी इस फिल्म के नाम का अनुमान नहीं लगा पाए हैं, तो नीचे फिल्म के नाम की डिटेल्स देख लें।
ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर फिल्म का जलवा
यहां हम जिक्र पॉपुलर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। बताते चले कि एक्ट्रेस इन दिनों अपनी हालिया रिलीज मर्दानी 3 को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं, और कलेक्शन के मामले में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
यह भी पढ़ें: रोबोट ने सलमान खान से हाथ मिलाने में किया टाइम पास, लोगों ने ली करियर वाली चुटकी
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 ने टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। 27 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 47 करोड़ की कमाई की थी, और इस वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई का आंकड़ा 67 करोड़ के पार रहा था। इन आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि फिल्म सुपरहिट रही। खास बात है कि मर्दानी 3 की चर्चाओं के बीच लोग मर्दानी 2 को ओटीटी पर खूब देख रहे हैं। इसकी पॉपुलैरिटी का यह आलम है कि 7 साल बाद भी यह एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में आ गई है। संभावना है कि लोग मर्दानी 3 की वजह से इस फिल्म को इन दिनों देखना पसंद कर रहे हैं।
