होली पर हिंदी से लेकर अलग-अलग भाषाओं में कई हिट गाने बन चुके हैं। इस त्योहार की विशेषता को बड़े पर्दे पर अमिताभ और रेखा की जोड़ी ने भी दिखाने का काम किया है। खास बात है कि उनके एक सॉन्ग को लोगों के बीच होली एंथम के रूप में पहचान मिली है। गाने के बोल हरिवंश राय बच्चन यानी अमिताभ के पिता ने लिखे थे। कहा जा सकता है कि होली के रंग इस गाने को सुने बिना फीके माने जाते हैं। आइए इसकी डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं।

हिंदी सिनेमा की हिट फिल्मों की लिस्ट में ‘सिलसिला’ का नाम जरूर शामिल किया जाता है। इस फिल्म का एक गाना होली के त्योहार पर सबसे ज्यादा धूम मचाता है। खास बात है कि गाने को आवाज खुद बिग बी यानी अमिताभ ने दी थी। वहीं, बोल उनके पिता और महान कवि हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे।

गाने में नजर आई अमिताभ-रेखा की जादुई जोड़ी

अगर आप अब भी इस गाने के नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि यहां पर ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे’ गाने का जिक्र कर रहे हैं। 1981 में रिलीज हुई यश चोपड़ा की निर्देशित सिलसिला फिल्म का यह हिट गाना हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस गया। इस गाने को संगीत शिव-हरी (पंडित शिवकुमार शर्मा और हरिप्रसाद चौरसिया) की जोड़ी ने दिया था।

यह भी पढ़ें: संगीता के तलाक मांगने के बाद पहली बार अभिनेता विजय ने किया पोस्ट

अमिताभ बच्चन और रेखा फिल्म में प्रेमी की भूमिका में होते हैं, और बिग बी रेखा को जया बच्चन के सामने रंग लगा रहे होते हैं। इस सीन के दौरान जया बच्चन उन्हें चुपचाप खड़ी होकर देख रही थीं। बता दें कि इसके बाद ही असल जिंदगी में अमिताभ और रेखा का नाम जोड़कर देखा गया था। खैर, होली के मौके पर यह हिट गाना सबसे ज्यादा धूम मचाता है। जब भी इस गाने को प्ले किया जाता है, तो लोग खुद को खुशी के साथ झुमने से रोक नहीं पाते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘चिंता और भय बना हुआ है’, दुबई में फंसे हैं बॉलीवुड के कई सितारे, नरगिस फाखरी और ईशा गुप्ता ने किया पोस्ट