नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर एक्टर्स से लेकर मेकर्स तक ने कड़ी मेहनत की है। अब इसका एक और उदाहरण सामने आया है। रणबीर कपूर ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने फिल्म में राम के किरदार के लिए तीरंदाजी सीखने में कड़ी मेहनत की है। उन्होंने करीब 18 महीने एक भारतीय ओलंपिक आर्चर से तीरंदाजी की ट्रेनिंग ली है।
रिव्यू नेशन के साथ बातचीत में एक्टर रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए करीब 1 साल से ज्यादा तक ट्रेनिंग ली है। रणबीर ने बताया, ‘भगवान राम एक अच्छे धनुर्धर थे, इसलिए फिल्म की शूटिंग शुरू होने से करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने एक भारतीय ओलंपियन से तीरंदाजी की सही तकनीक सीखी। उन्होंने न्यूयॉर्क में भी कुछ क्लासेस लीं।’
राम के व्यक्तित्व को समझने में लगी मेहनत
रणबीर के मुताबिक, सबसे बड़ी चुनौती भगवान राम के व्यक्तित्व और उनके विचारों को समझना था, ताकि वह इस किरदार को अपनी अलग पहचान और भावनाओं के साथ पर्दे पर उतार सकें। लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने तीरंदाजी सीखी और खास ट्रेनिंग वर्कशॉप में हिस्सा लिया।
रणबीर ने अपने शरीर और चलने-बैठने के तरीके पर भी मेहनत की, ताकि पर्दे पर वह भगवान राम के किरदार को अच्छे से निभा सकें।
ऋषि कपूर की मौत के दुख से नहीं उभरे
आईटीवी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि उन्हें अपने पिता ऋषि कपूर की मौत के समय उस दुख का पूरी तरह एहसास नहीं हुआ था। उस समय एक्टर 40 साल के थे। उन्होंने बताया कि समय के साथ उन्हें इस नुकसान का एहसास , उन्होंने उस दुख की गहराई को समझा और फिर उन्हें अपने पिता को खोने का दर्द महसूस हुआ।
फिल्म ‘रामायण’
फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के साथ सीता के रोल में साईं पल्लवी दिखाई देंगी। उनके अलावा फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, यश जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म का ये पार्ट 2000 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुआ है। ऐसे में फिल्म की रिलीज पर दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मेरी जिंदगी का दीया राहा है’, Ramayana प्रमोशन के दौरान हुए बेटी को लेकर भावुक हुए रणबीर कपूर
