रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। 24 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है और उससे पहले फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के ट्रेलर को भले ही भारत में सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई हो लेकिन फिल्म के एक 34 मिनट के फुटेज को ऑस्ट्रेलिया में M रेटिंग दी है। जिसका मतलब ये है कि ये फिल्म 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं देख पाएंगे। अब ये M रेटिंग क्या है, क्यों ये चेतावनी जारी की गई हैं, चलिए बताते है।

यह भी पढ़ें- Ramayana Movie: ‘रामायण’ के ट्रेलर को मिला U सर्टिफिकेट, रिलीज से पहले CBFC ने पास किए दो वर्जन

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज होगा। उससे पहले 24 जुलाई को फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर देखने मिलेगा। भारत में फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया लेकिन ऑस्ट्रेलिया के फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड ने रामायण फिल्म के 34 मिनट के फुटेज को देखकर उसे M सर्टिफिकेट दे दिया है। इस वजह से ये फिल्म ऑस्ट्रलिया में 15 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दिखाई जाएगी।

क्या होता है M सर्टिफिकेट?

फिल्मों के लिए M सर्टिफिकेट में एम का मतलब मैच्योर से है। ये एक सलाहकारी रेटिंग होती है। जिसमें 15 साल से कम उम्र के बच्चों को M सर्टिफिकेट वाली फिल्में देखने की सलाह नही दी जाती है। हालांकि इस पर कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं होता है। ये सर्टिफिकेट उन फिल्मों को दिया जाता है जिनमें मध्यम स्तर की हिंसा दिखाई जाती है।

इसका मतलब है कि फिल्म ‘रामायण’ में कुछ युद्ध और एक्शन के ऐसे सीन हैं जिन्हें देखने के बाद ऑस्ट्रेलिया के फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड ने फिल्म को ये रेटिंग दी है। बोर्ड का मानना है कि फिल्म में कुछ हिंसा और एक्शन के सीन ऐसे हैं जिन्हें मैच्योर नजरिए की जरूरत है।

M सर्टिफिकेट भारत में मान्य नहीं

जानकारी के लिए बता दें कि ये सर्टिफिकेशन सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ही इस्तेमाल किया जाता है यानी कि फिल्म ‘रामायण’ को देखने के लिए ये एडवायजरी भारत में नहीं है , सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में है। भारत में इस फिल्म को U सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसका मतलब है यूनिवर्सल सर्टिफिकेट, यानी कि ये फिल्म भारत में हर कोई देख सकता है।

यह भी पढ़ें- कैटरीना कैफ के 7 अनसुने फैक्ट्स : असली नाम से लेकर 6 बहनों और करोड़ों के बिजनेस बनाने तक का सफर

‘रामायण’ के मेकर्स ने ऑस्ट्रेलिया के सर्टिफिकेशन बोर्ड को जो 34 मिनट का फुटेज भेजा है, वह न तो फिल्म का ट्रेलर है और न ही पूरी फिल्म। दरअसल, यह फिल्म का एक विशेष प्रेजेंटेशन या एक्सटेंडेड फुटेज है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस 34 मिनट की क्लिप में आखिर क्या-क्या दिखाया गया है।

‘रामायण’ के दो ट्रेलर होंगे रिलीज

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ के 2 ट्रेलर रिलीज होंगे, जिसकी लंबाई करीब 4 मिनट और दूसरे ट्रेलर की लंबाई 4 मिनट 15 सेकेंड बताई जा रही है। 24 जुलाई को इसके ट्रेलर से पर्दा उठ जाएगा। फिल्म रणबीर और साई के अलावा सनी देओल, यश, रवि दुबे समेत कई बड़े स्टार शामिल हैं। नितेश तिवारी के इस ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज जाएगा, जिसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा भाग साल 2027 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।