‘रामायणम्’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो चुका है और फैंस रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देख काफी खुश हैं। भारत में लॉन्च करने से पहले लॉस एंजेलिस में फिल्म का एक टीजर की स्क्रीनिंग रखी गई। जहां रणबीर ने अपनी को-एक्ट्रेस साई पल्लवी की खुलकर तारीप की।

स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट ने फैंस के साथ बातचीत की। इसी बीच साई पल्लवी के माता सीता के रोल को लेकर रणबीर ने कहा कि इस किरदार के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता था।

रणबीर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार साई को सीता के लुक में देखा तो वो देखते ही रह गए। उन्होंने कहा, “जिस दिन मैंने साई पल्लवी को सीता के रूप में देखा, नितेश सर और मुझे तुरंत एहसास हो गया कि इस भूमिका के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता। साई एक अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।’

यह भी पढ़ें:‘रामायणम्’ का टीज़र ‘सीता’ दीपिका चिखलिया को आया पसंद, पहले हुआ था शक अब बोलीं- भव्य और सुंदर

रावण के रोल में यश पर रणबीर कपूर की राय

साई के बाद उन्होंने रॉकिंग स्टार यश के बारे में बात की, जो इस फिल्म में रावण का रोल निभा रहे हैं। रणबीर ने कहा कि उनके पास एक अलग ही स्टारडम है। उनका दमदार व्यक्तित्व और स्क्रीन प्रेजेंस रावण जैसे शक्तिशाली किरदार को और प्रभावशाली बनाता है।

यह भी पढ़ें: ‘रामायणम्’ बनी सबसे महंगी भारतीय फिल्म, भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर को मिली सबसे ज्यादा फीस

क्या है ‘रामायणम्’ के टीजर में खास?

‘रामायणम्’ के टीजर में साई पल्लवी की सीता के रूप की हल्की सी झलक देखने को मिली है, जबकि यश को रावण के किरदार में दमदार तरीके से पेश किया गया, लेकिन उनका चेहरा अभी तक रिवील नहीं किया गया। एक सीन में पुष्पक विमान के पास उनका एंट्री शॉट काफी प्रभावशाली है। राम के रूप में रणबीर का लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। टीजर को भारत में हनुमान जयंती के मौके पर 2 अप्रैल को रिलीज किया गया।