विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘रणबाली’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। शादी के बाद कपल की ये साथ में पहली फिल्म है। ऐसे में से कई उम्मीद भी की जा रही थी। हालांकि सोशल मीडिया पर जनता का रिएक्शन बताता है कि ये उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतर पाई है।
तेलुगु फिल्म डायरेक्टर राहुल सांकृत्यान के निर्देशन में बनी ये फिल्म आजादी से पहले के हिंदुस्तान को दिखाती है। 1876-78 में सेट फिल्म में मद्रास में फैली भुखमरी के वक्त को दिखाया गया है। हालांकि उस दौर में हुई चीजों का नाटकीय रूपांतरण फिल्म में है।
विजय और रश्मिका की जोड़ी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस है। उन्हें टॉप जोड़ियों में गिना जाता है। ‘रणबाली’ के साथ दोनों ने तीसरी बार साथ काम किया है। इससे पहले उन्हें ‘डियर कॉमरेड’ और ‘गीता गोविंदम’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। दोनों ही फिल्मों को पसंद किया गया था। मगर ‘रणबाली’ को लेकर फैंस काफी बंटे हुए हैं।
कैसा है दर्शकों का रिएक्शन?
सोशल मीडिया पर पिक्चर का हैशटैग धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। ऐसे में यूजर्स के रिएक्शन भी इंटरनेट पर छाए हुए हैं। प्रतिक्रिया देखकर पता चलता है कि दर्शकों पर ‘रणबाली’ खास जादू नहीं चला पाई। हालांकि दोनों के कट्टर फैंस को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि देश के बाकी दर्शक पिक्चर को क्या कह रहे हैं। उनके लिए ये बेस्ट फिल्म है।
एक फैन ने ट्वीट किया, ‘क्या फिल्म है। डायरेक्टर राहुल ने तो कमाल कर दिखाया है। फिल्म की लीड जोड़ी बहुत खूबसूरत है और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी बढ़िया है। म्यूजिक फायर है। विजय देवरकोंडा आपको बहुत बड़ी हग। आप इसके हकदार हैं।’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अभी-अभी 3 घंटे की रणबाली देखी। 3 घंटे की फिल्म में कोई इमोशनल असर नहीं है। स्क्रीनप्ले धीमा है, बैकग्राउंड स्कोर फ्लैट है और पिक्चर का सेकेंड हाफ आपके धैर्य की परीक्षा लेता है। अगर आप अपने वक्त की कीमत समझते हैं, तो इससे दूर रहें।’
रश्मिका मंदाना का फिल्म से एक सीन भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो विजय से डरकर भागती नजर आ रही हैं। विजय देवरकोंडा उन्हें भागकर पकड़ते हैं और फिर फेंक देते हैं। इसे शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘इस पिक्चर की पहली झलक से ही पता चल गया था कि ये बकवास होगी। ये क्रिंज एक्टिंग कभी किसी को पसंद नहीं आने वाली थी। लेकिन रश्मिका और विजय ने बोला, ‘चलो लोगों को सही साबित कर दें।’
कैसा है बॉक्स ऑफिस पर रिस्पॉन्स?
‘रणबाली’ को लेकर फैंस के बीच उत्साह शुरुआत से है। इसका फायदा भी फिल्म को कलेक्शन के मामले में मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और रश्मिका की इस पिक्चर ने ओपनिंग डे के लिए 4.33 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है। इसके 2.68 लाख टिकट बेचे थे।
फिल्म के पहले छह दिनों के लिए 11.50 करोड़ रुपये की कीमत के टिकट बिक चुके है। उम्मीद की जा रही है कि इसके पहले दिन की कमाई के आंकड़े अच्छे होंगे। हालांकि वर्ड ऑफ माउथ का असर इसकी आगे की परफॉरमेंस पर पड़ सकता है।
