रणबीर कपूर, यश, साईं पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आज 5 नवंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अनुपम खेर, अल्लू अर्जुन, बादशाह जैसे कलाकारों ने फिल्म की तारीफ की है। जहां कुछ सेलेब्स ने फिल्म की खूबियों की तारीफ की है, वहीं फैंस ने इसकी कुछ कमियों पर लोगों का ध्यान डलवाया। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर ‘रामायण’ को लेकर लोगों का क्या कहना है।
अनुपम खेर ने रामायण पर क्या कहा
पहले बात करें सेलेब्स की तो अनुपम खेर ने फिल्म ‘रामायण’ की तारीफ करते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आज रामायण दुनियाभर में रिलीज हो रही है। इस भव्य फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माताओं, तकनीशियनों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।’
एक्टर ने आगे कहा, ‘आप सभी की अथा मेहनत, समर्पण और जुनून के साथ-साथ मेरी मेहनत भी दुनिया भर के दर्शकों का प्यार, आशीर्वाद और सराहना हासिल करे। ईश्वर करे यह फिल्म सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे और हर किसी के सपनों को साकार करे।’
करण जौहर ने देखी रामायण
उन्होंने लिखा, ‘ रामायण जैसी हमारी सांस्कृतिक धरोहर को इतने भव्य और दिव्य सिनेमाई अनुभव में ढालना वाकई काबिल-ए-तारीफ है। रणबीर कपूर का श्रीराम, साई पल्लवी की सीता और यश का रावण के रूप में दमदार अभिनय फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं। पूरी टीम को सलाम, जिसने इस सपने को हकीकत में बदला।’
अल्लू अर्जुन को पसंद आई फिल्म
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी रामायण फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा का स्तर काफी ऊंचा कर दिया है। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने इस फिल्म को भारतीय संस्कृति की एक खास पेशकश बताया।

फिल्म समीक्षकों की नहीं आई फिल्म पसंद
फिल्म क्रिटिक की तरफ से भी रामायण को मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। समीक्षक रोहित जायसवाल ने एक्स पर फिल्म का रिव्यू देते हुए बताया कि उनसे आदिपुरुष के समय पर एक गलती हो गई, उन्हें वह गलती दोबारा नहीं दोहरानी थी।
यह भी पढ़ें- ‘रामायण’ में मेघनाद बने राघव जुयाल, सिर्फ एक झलक ने जीत लिया दर्शकों का दिल
उनका कहना है कि रामायण पार्ट 1 एक अच्छी फिल्म है, वन टाइम वॉच, कुछ सीन काफी अच्छे हैं और कुछ सीन भयंकर बोरिंग हैं। फिल्म में ग्रैंडनेस काफी ज्यादा है। वीएफएक्स और ग्राफिक्स काफी अच्छे हैं पर वो भव्यता और सरलता नजर नहीं आती है। फिल्म बिजनेस अच्छा करेगी लेकिन दिल को छूने वाली बात नहीं है।
फिल्म से रोमांच गायब
फिल्म क्रिटिक ने अपने एक्स रिव्यू में बताया कि नितेश तिवारी की रामायण सिर्फ दो पिलर्स पर काम करती है वो हैं फिल्म के ग्रैंड विजुअल्स और भावनाएं। उनका कहना है कि विजुअल्स भले ही शानदार और भव्य हों, लेकिन एक्शन सीक्वेंस में वो दमदार पल और रोमांच गायब है, जो एस.एस. राजामौली की फिल्मों की पहचान हैं।
यह भी पढ़ें- एक्टर के बाद प्रोड्यूसर बने कार्तिक आर्यन, कबीर खान संग फिल्म ‘लड़ाकू’ में दिखेगी जोड़ी, जानिए कब होगी रिलीज
यहां भव्यता तो दिखती है, मगर वो रोंगटे खड़े करने वाला रोमांच और सिनेमाघरों में तालियां-सीटियां बजवाने वाला असर महसूस नहीं होता।
फिल्म दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है और भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देखना शानदार होगा कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर क्या कलेक्शन करती है।
