रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज डेट का मेकर्स ने खुलासा कर दिया है। नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ अब भारत और विदेश में एक ही दिन पर रिलीज की जाएगी। पहले फिल्म की तारीख अलग-अलग रहने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक फिल्म के नए पोस्टर को नवरात्रि के पहले दिन पर रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। इसी के साथ फिल्म की एडवांस बुकिंग के बारे में भी बड़ी अपडेट सामने आ गई है।
वर्ल्ड ऑफ रामायण के इंस्टाग्राम पेज पर मेकर्स ने ‘रामायण’ का नया पोस्टर जारी किया। जिसमें रामायण के मुख्य किरदार यानी कि श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और रावण की अनदेखी झलक देखने मिली।
रामायण के मेकर्स ने बताई फाइनल रिलीज डेट
फिल्म की रिलीज डेट बताते हुए कैप्शन में लिखा- ‘नवरात्रि के पावन अवसर पर, हम एक नए युग के आरंभ का जश्न मना रहे हैं। यह राम के युग का आरंभ है। नमित मल्होत्रा की ‘रामायण पार्ट 1′ 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में, सभी प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज़ होगी। एडवांस बुकिंग दशहरे के दिन शुरू होगी।’
यह भी पढ़ें- Navratri Special Songs: डांडिया-गरबा के लिए 8 सदाबहार गाने जो नाचने पर मजबूर कर देंगे, देंखे पूरी लिस्ट
दर्शकों की कंफ्यूजन हुई दूर
पहले ये फिल्म दीवाली के मौके पर विदेश और भारत में अलग-अलग तारीखों पर रिलीज होनी थी। फिल्म के निर्माता ने कुछ समय पहले एनडीटीवी से बात करते हुए कहा था कि फिल्म को विदेशी परंपरा के मुताबिक शुक्रवार (6 नवंबर) को रिलीज किया जाएगा और भारत में उसके दो दिन बाद रिलीज किया जाएगा।
इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फैंस के बीच कंफ्यूजन देखा गया। इसी कंफ्यूजन को दूर करते हुए मेकर्स ने एक ही दिन फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया है।
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग कब से शुरू
फिल्म के लिए देश और विदेश में दशहरा के दिन से ही एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के अब तक कई पोस्टर्स सामने आ चुके हैं, इस बार रावण की लुक के साथ इस पोस्टर को फैंस के साथ शेयर किया गया है।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: फिल्म ने मारी लंबी छलांग, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे, कमाए 446 करोड़
बड़े स्तर पर की जाएगी ‘रामायण’ रिलीज
‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। फिल्म को 59000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी है, 5 नवंबर को सिनेमाघरों में फिल्म देखने मिलेगी।
4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में मेकर्स ने शानदार कलाकारों को शामिल किया है। रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, यश, लारा दत्ता जैसे शानदार एक्टर्स इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं।
