रणबीर कपूर और यश की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के बजट से लेकर उसके शानदार वीएफएक्स के बारे में बज बना हुआ है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट साफ देखी जा रही है।
फिल्म को ग्लोबल स्तर पर दिखाने के लिए मेकर्स ने इसे एक भव्य तरीके से पेश करने की प्लानिंग की है। पूरी दुनिया में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करने की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स की है, साथ ही अब चीन में भी रामायण को दिखाया जाएगा, जो एक बड़ा स्टेप बताया जा रहा है।
चीन में रिलीज के लिए फिल्म में कुछ बदलाव किए गए हैं। सालों से चीन भारतीय फिल्मों के लिए एक बड़ी मार्किट रहा है। 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को मेकर्स चीन में मार्किट करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, चीन में रिलीज करने के लिए रामायण फिल्म का टाइटल बदला गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में फिल्म को नाम ‘रामायण- द लेजेंड ऑफ प्रिंस’ के नाम से रिलीज किया जाएगा।
हालांकि ये अभी सिर्फ अटकलें हैं क्योंकि मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है। रामायण की चर्चा इस समय हर जगह है। देश से लेकर विदेशों में फिल्म की चर्चा बनी हुई है। रामायण को विदेशों में रिलीज करने के लिए मेकर्स ने इसका इंग्लिश ट्रेलर भी रिलीज किया था।
यह भी पढ़ें- ‘रामायण’ के 4000 करोड़ के बजट पर यश का दो टूक बयान, बोले- ‘जब बाजार ग्लोबल है तो बजट भी’
साथ ही खबरों की मानें तो फिल्म का रन टाइम भी चीन में रिलीज करने के लिए कम किया गया है। चीन के मेजर मूवी डेटाबेस प्लेटफॉर्म डोबान के मुताबिक, चीन में फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 46 मिनट होने वाला है। इससे जुड़ा एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इन खबरों पर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
फिल्म रामायण के बारे में कॉलीडर के साथ बात करते हुए रणबीर ने कहा था कि “ये फिल्म लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से कम नहीं होने वाली है। अभी लोगों ने सिर्फ टीजर देखा है। हम लोगों ने 6 घंटे की शानदार कहानी बनाई है जिसमें जबरदस्त एक्शन सीन, भावनाएं हैं।’ ये आपको अच्छा बेटा, पति और भाई बनना सिखाएगी।” बता दें कि 6 घंटे की इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा।
यश के मुताबिक, ‘रामायण’ और ‘टॉक्सिक’ दोनों ही भारतीय सिनेमा को ग्लोबल फिल्मों के तौर पर स्थापित करने की कोशिश हैं। ‘रामायण’ इस साल दीवाली के मौके पर भारत में 8 नवंबर को रिलीज होगी जबकि विदेशों में इसे 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।
