Ramayana Movie: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल इसकी कुछ ही छलकियां दर्शकों को दिखाई गई हैं, लेकिन जल्द ही इसका ट्रेलर फैंस को देखने को मिलने वाला है। फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से हरी झंडी मिल चुकी है।

CBFC ने फिल्म के ट्रेलर को U (यूनिवर्सल) सर्टिफिकेट दे दिया है, यानी इसे हर उम्र के दर्शक देख सकेंगे। CBFC की वेबसाइट के अनुसार, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर रामायण के ट्रेलर को 15 जुलाई को सर्टिफिकेट जारी किया गया।

ट्रेलर के दो वर्जन हुए तैयार

मेकर्स ने ट्रेलर के दो अलग-अलग वर्जन तैयार किए हैं। पहला स्टैंडर्ड वर्जन 4 मिनट 15 सेकंड का है, जबकि थिएटर में दिखाए जाने वाले ट्रेलर की अवधि 4 मिनट रखी गई है।

बता दें कि कुछ महीने पहले मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक दर्शकों को दिखाई थी, जिसमें रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में दिखाया गया था।हालांकि इसके विजुअल इफेक्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई कि फिल्म में वीएफएक्स का काम खराब हुआ है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे और फिल्म के सह-निर्माता यश ने म्यूस टीवी के यूट्यूब चैनल पर कहा था कि फिल्म के VFX पर अभी भी काम चल रहा है और रिलीज तक इसमें और सुधार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: IMDb की 2026 लिस्ट में नंबर 1 बनी ‘रामायण’, ‘किंग’ और ‘अल्फा’ भी टॉप 5 में शामिल

यश ने कहा, “यहीं पर DNEG की भूमिका अहम है। मेरे प्रोड्यूसिंग पार्टनर नमित अपनी विशेषज्ञता लेकर आए हैं। जिन फोटोरियलिस्टिक विजुअल्स की बात हो रही है, वह अभी भी वर्क इन प्रोग्रेस हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि फाइनल प्रोडक्ट इससे भी बेहतर होगा। हमारा लक्ष्य दर्शकों को विश्वस्तरीय फिल्म देना है।”

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ की क्लिप हुई लीक या मेकर्स की सोची-समझी रणनीति? सामने आया बड़ा दावा

फिल्म का फाइनल कट अभी तैयार नहीं

यश ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म का शुरुआती वर्जन देखा है, लेकिन अभी अंतिम कट तैयार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “हम आखिरी समय तक इसे और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। हमने फिल्म का एक अच्छा वर्जन देखा है, लेकिन अभी भी काम जारी है। किसी चीज़ पर विश्वास करके उसे बड़े पर्दे पर देखना बेहद रोमांचक होता है। आखिरकार निर्माता और कलाकार भी सबसे पहले अपने लिए ही फिल्म बनाते हैं।”

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ तोड़ सकती है ‘धुरंधर’ का 3300 करोड़ का रिकॉर्ड? एग्जीबिटर ने किया बड़ा दावा

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा और आदिनाथ कोठारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म को दो भागों में बनाया गया है, इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि ‘रामायण: पार्ट 2′ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।