रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज डेट एक बार फिर से बदल दी गई है। फिल्म की इंटरनेशनल रिलीज डेट अब 5 नवंबर हो गई है। सोनी पिक्चर्स जर्मनी के यूट्यूब हैंडल के मुताबिक, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हालांकि, भारत में फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। मेकर्स इसे दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी में हैं, जो इस साल 8 नवंबर को है। लेकिन इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
रामायण की पुरानी रिलीज डेट
कमाल बात ये है कि इससे पहले फिल्म के इंग्लिश ट्रेलर में 6 नवंबर की रिलीज डेट दिखाई गई थी, जो बदलकर अब 5 नवंबर हो गई है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अगस्त में एनडीटीवी को बताया था कि इंटरनेशनल मार्केट में शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने की परंपरा के चलते वहां इसकी रिलीज 6 नवंबर रखी गई है, जबकि भारत में दिवाली रिलीज को ध्यान में रखा जा रहा है। इसलिए फिल्म को 8 नवंबर को रिलीज करने का प्लान किया जा रहा था लेकिन अभी भी भारतीय रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- भारतीय सिनेमा का नया इतिहास रचने को तैयार ‘रामायण’, 59,000+ स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
59000 से ज्यादा स्क्रीन पर होगी रिलीज
फिल्म ‘रामायण’ एक मोस्ट अवेटेड फिल्म है जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। मेकर्स फिल्म को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं। फिल्म को करीब 59000+ स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
विदेश के समय के मुताबिक हुआ था ट्रेलर रिलीज
बता दें कि इससे पहले भी मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने के लिए विदेशों के मुताबिक समय तय किया था, जिसे भारत में ब्रह्म मुहूर्त बताया जाता है। ‘रामायण’ का आधिकारिक ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 पर रिलीज किया गया था।
फिल्म ‘रामायण’
4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘रामायण’ में मेकर्स ने एक से बढ़कर एक कलाकारों को शामिल किया है। फिल्म को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे जैसे शानदार एक्टर्स इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Ramayana Movie: ‘रामायण’ के ट्रेलर को मिला U सर्टिफिकेट, रिलीज से पहले CBFC ने पास किए दो वर्जन
