नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मेकर्स ने फिल्म में दर्शकों के लिए ढेरों सरप्राइज रखे हैं। फिल्म में एक्टर राघव जुयाल भी नजर आए हैं। दर्शकों के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। वह रावण के बेटे मेघनाद का किरदार प्ले कर रहे हैं। हालांकि फिल्म में बस उनकी एक छोटी सी झलक ही सामने आई है लेकिन उस हल्की सी झलक ने ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
फिल्म में मेघनाद के किरदार में राघव जुयाल का लुक काफी दमदार है। फिल्म में जब रावण सीता मां का हरण करके ले जा रहा होता है, तो उसका युद्ध जटायु से होता है। उस युद्ध में जटायु की हार हो जाती है और श्री राम उनसे पूछते हैं कि सीता को कौन ले गया।
‘रामायण’ में मेघनाद की झलक
तब फिल्म में जटायु श्री राम को बताते हैं कि लंकापति रावण मां सीता का हरण कर के ले गए हैं। वह काफी ताकतवर है, उनके साथ कुंभकरण और मेघनाद भी हैं, जिन्हें हराना नामुमकिन है। इसी बात को बताते हुए मेघनाद की झलक स्क्रीन पर आती है।
यह भी पढ़ें- Ramayana Advance Booking Collection: दुनियाभर में 130 करोड़ पार, क्या टूटेगा ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड?
राघव जुयाल स्क्रीन पर मेघनाद के रूप में यज्ञ करते दिखाई देते हैं। माथे पर तिलक, शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और रामायण का भव्य विजुअल कमाल का लगता है। हालांकि ये फिल्म का एंड सीन है। इसके अलावा फिल्म में मेघनाद को नहीं दिखाया गया है। मेघनाद का पूरा रोल फिल्म के अगले पार्ट में नजर आएगा।
हनुमान की झलक के साथ मेकर्स ने दिया फैंस को गिफ्ट
फिल्म के एंड में मेघनाद के अलावा पवनपुत्र हनुमान की भी पहली झलक सामने आती है। हालांकि इस झलक में सनी देओल का चेहरा नजर नहीं आता है। एक विशाल हनुमान छवि पर्दे पर दिखाई देती है यानी कि हनुमान का किरदार भी अगले पार्ट में साफ नजर आएगा। फिल्म के दो पार्ट होने वाले हैं, ये पहला पार्ट था और खबरों के मुताबिक, अगला पार्ट साल 2028 में रिलीज होगा।
यह भी पढ़ें- सनी देओल की ‘सूर्या’ की रिलीज पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार, PIL खारिज
फिल्म ‘रामायण’
रामायण फिल्म करीब 3 घंटे 15 मिनट की है लेकिन रिव्यूज के मुताबिक, फिल्म देखना काफी शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है। रामायण ने एडवांस बुकिंग में करीब 130 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म के इस पार्ट का बजट 2000 करोड़ रुपये बताया गया है। नमित मल्होत्रा की रामायण में शानदार विजुअल्स को शामिल किया गया है जिसके लिए फैंस फिल्म की भर भरकर तारीफ कर रहे हैं।
