Ramayana Movie: फिल्म ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिनी जा रही है। दो भागों में बनने वाली इस फिल्म में रामायण की अमर कथा को ग्रैंड विजुअल्स, दमदार कहानी और शानदार स्टारकास्ट के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। दिल्ली में शनिवार को फिल्म से जुड़ा एक भव्य कार्यक्रम हुआ जिसका नाम प्रथम संकल्प कार्यक्रम था।

इस इवेंट में फिल्म की शानदार स्टारकास्ट पहुंची, रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, सनी देओल समेंत सभी स्टार्स को इस इवेंट में पाया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म के निर्माता ने बताया कि फिल्म में किसी तरह की गलती से बचने के लिए वो अक्सर कुमार विश्वास और पीएम मोदी को फोन करते थे।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में ‘रामायण’ के 34 मिनट फुटेज को मिला ‘M’ सर्टिफिकेट, जानिए क्या है इसका मतलब, क्यों बच्चों के लिए जारी हुआ निर्देश

रामायण बनाने के पीछे की वजह

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इस इवेंट में फिल्म ‘रामायण’ बनाने के पीछे की वजह को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ‘आज हम इस संकल्प के जरिए इस कहानी और कल्चर को भारत से पूरी दुनिया में ले जाना चाहते हैं। करीब 20-25 साल पहले मैंने एक छोटे से गैरेज में एक कंपनी शुरू की थी, मेरा हमेशा ये मानना था कि ऐसा क्या है कि हम जो नहीं कर सकते और पश्चिमी देशों में पूरी दुनिया करती है। उस नादानी में हमने ये कदम उठाया और मैंने 3 लोगों के साथ एक छोटी सी कंपनी की शुरूआत की।’

नमित मल्होत्रा ने कहा ‘हम चारों ने ये ठान लिया कि ऐसा कुछ करेंगे कि दुनिया के सामने पहुंच सकें। जब मैं अपने परिवार के साथ एल ए शिफ्ट हुआ, तो मुझे ये हमेशा फील होता था कि हिंदुस्तान और हिंदुस्तान की फिल्म इंडस्ट्री हॉलीवुड से बहुत दूर है। हमारे डॉक्टर्स, टेक्नोलॉजी और बाकी चीजों की बहुत इज्जत थी लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि जहां हमारा फिल्म इंडस्ट्री का 100 साल से पुराना इतिहास और एक्सपीरियंस हैं, वो बहुत दूर था उनके लिए।’

निर्माता की जिद थी रामायण बनाना

नमित मल्होत्रा ने बताया ‘वहां पहंच कर, वहां काम करके नाम बनाना, मेरे लिए एक जिद थी, मैंने ठान लिया था कि कुछ करना है। जैसे ही हमें सफलता मिली, आज 8 ऑस्कर जीत कर हमारी कंपनी ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 10 सालों में बेस्ट विजुअल इफैक्ट्स के लिए 7 ऑस्कर हम लोगों ने जीते हैं। ये प्रमाण आज तक किसी ने नहीं किया है।’

नमित मल्होत्रा कहते हैं कि ‘मुझे लगता था ये इसलिए हुआ कि जितनी शिद्दत से हिंदुस्तान में लोग काम करते हैं, वैसा जज्बा काम करने का कहीं और नहीं हैं और हमे उसका कभी क्रडिट नहीं मिला। इसलिए मैंने ऐसी कहानी के बारे सोचा कि हम ऐसा कुछ बनाए, जो कहानी हमारी अपनी हैं, जिस पर हमें गर्व है। जब हम वो दुनिया के सामने पेश करें तो ऐसा लगे कि हम ने अपनी पूरी जान और शिद्दत से इसे बनाया है और इस फिल्म के साथ हम दु्निया के सामने ये प्रस्तुत करते है।’

यह भी पढ़ें- Ramayana Movie: ‘रामायण’ के ट्रेलर को मिला U सर्टिफिकेट, रिलीज से पहले CBFC ने पास किए दो वर्जन

पीएम मोदी और कुमार विश्वास से पूछते थे कहानी में कमी

निर्माता नमित मल्होत्रा ‘रामायण के अलावा कोई ऐसा विषय मुझे ध्यान नहीं आया और करीब 10 साल पहले मैंने प्रण ले लिया था कि बनाएंगे तो रामायण बनाएंगे, पूरे दिल से, पूरी जान लगा कर और किसी भी चीज पर कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करेंगे।’

निर्माता ने इस बात का खास ख्याल रखा है कि वो ऐसा कुछ ना करें कि जनता को इस कहानी से किसी भी तरह की ठेस पहुंचे। नमित मल्होत्रा ने अपनी स्पीच में कहा कि ‘क्योंकि रामायण के करीब 300 से ज्यादा वर्जन पहले से मौजूद हैं तो वह समय-समय पर कहानी के बारे में कुमार विश्वास और पीएम मोदी को फोन करके पूछते थे कि सर क्या ऐसा हुआ था, क्या हुआ था, इसका हल क्या है। ताकि जब हम एक चीज हमारे बच्चों के सामने या जनता के सामने लेकर आए तो उन्हें समझ आए कि इस मान्यता को आगे कैसे लेकर जाना है।’

कब होगी फिल्म रामायण रिलीज

बता जें कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ के 2 ट्रेलर रिलीज होंगे, जिसकी लंबाई करीब 4 मिनट और दूसरे ट्रेलर की लंबाई 4 मिनट 15 सेकेंड बताई जा रही है। 24 जुलाई को इसके ट्रेलर से पर्दा उठ जाएगा, दिल्ली में प्रथम संकल्प इवेंट में फिल्म के ट्रेलर की खास स्क्रीनिंग हुई।

फिल्म में रणबीर और साई के अलावा सनी देओल, यश, रवि दुबे समेत कई बड़े स्टार शामिल हैं। इस मौके पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज जाएगा, जिसका पहला पार्ट इस साल 2026 दिवाली पर और दूसरा भाग साल 2027 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।