Ramayana Movie: सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था की सबसे बड़ी कहानी को दुनिया के सामने नए अंदाज में पेश करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिल्म ‘रामायण’ के दिल्ली में हुए ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट के साथ मेकर्स ने न सिर्फ फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत की, बल्कि इसकी कहानी, संगीत, विजन और भव्यता से जुड़े कई बड़े राज भी खोले। इस इवेंट में होस्ट की बागडोर मशहूर कवि कुमार विश्वास ने संभाली।

यह भी पढ़ें- ‘कहानी के लिए पीएम मोदी को फोन किया’, रामायण के निर्माता ने ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में कहा- बॉलीवुड अभी भी हॉलीवुड से बहुत दूर है

इस इवेंट में कई ऐसे मौके देखने मिले जिन्हें देखकर दर्शक काफी खुश हो गए। इस मौके पर मेकर्स ने पूरी स्टारकास्ट को भी दुनिया से मिलवाया। पहली बार स्टेज पर राम और सीता को साथ देखा गया। फिल्म के निर्माता ने रामायण के रावण और और हनुमान को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया।

जहां फिल्म में राम सीता का किरदार रणबीर कपूर औऱ साई पल्लवी निभा रहे हैं तो वहीं रावण और हनुमान के रोल में यश और सनी देओल को देखा जाएगा। अपने रोल के बारे में बात करते हुए स्टेज पर सनी देओल की आंख भी नम दिखाई दीं।

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और पूरी टीम ने इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर ऐसी बातें साझा कीं, जिन्होंने फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी। आइए जानते हैं इस इवेंट की 5 सबसे अहम बातें।

रामायण का होगा ग्लोबल स्तर पर प्रमोशन

फिल्म के प्रमोशनल सफर की शानदार शुरुआत नई दिल्ली में आयोजित भव्य ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट से हुई। इस खास कार्यक्रम में ट्रेलर की पहली झलक दिखाई गई, वहीं फिल्म को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कॉमिक-कॉन में भी पेश करने का ऐलान किया गया।

इस इवेंट में मौजूद सभी लोगों ने रामायण के शानदार ट्रेलर को देखा, हालांकि वहां मौजूद सभी लोगों से उनके फोन बंद करा दिए गए। 24 जुलाई को फिल्म रामायण का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ‘ये व्यवस्था गूंगी, बहरी और संवेदनहीन है’, सोनम वांगचुक के समर्थन में शेखर सुमन का सरकार पर तीखा हमला

10 हजार से ज्यादा लोगों ने फिल्म पर की मेहनत

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि इस फिल्म को सफल बनाने के पीछे दुनिया भर से कई लोगों ने इस पर काम किया है। उन्होंने कहना था कि मजदूरों से लेकर ऑस्कर जीत चुके लोगों को मिलाकर करीब 10 हजार लोगों ने फिल्म रामायण पर काम किया है। इसे बेहतर बनाने के लिए दुनिया के कोने-कोने में बैठकर मेहनत की है। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने फिल्म की कहानी के लिए कई बार प्रधानमंत्री मोदी और कुमार विश्वास को फोन किया, ताकि कहानी में किसी गलती की गुंजाइश ना रहे।

पिछले 10 सालों से चल रहा फिल्म रामायण पर काम

फिल्म के शानदार विजुअल इफेक्ट्स पर नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस लिमिटेड ने किया है। उनके नाम अब तक 8 ऑस्कर अवॉर्ड हैं जो उन्होंने पिछले 10 सालों में कमाए हैं। फिल्म रामायण पर निर्माता लगभग 10 सालों से काम कर रहे हैं और पिछले 3 सालों से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, जिसके बाद इस साल दीवाली पर इसका पहला भाग रिलीज किया जाएगा।

ऋषभ ऋखीराम और ए. आर रहमान का संगीत

‘रामायण’ के संगीत में ऋषभ ऋखीराम शर्मा की एंट्री हुई है और साथ ही ए.आर. रहमान और हांस जिमर के साथ उन्होंने इसमें शानदार काम किया है। ऋषभ भारत के जाने माने सितारिस्ट हैं जिन्हें उनके बेहतरीन कला के लिए जाना जाता है। प्रथम संकल्प इवेंट में ऋषभ भी मौजूद रहे, उन्होंने ही अपने परफॉर्मेंस से प्रोग्राम की शुरूआत की। रणबीर कपूर ने स्टेज पर एंट्री करते ही कुमार विश्वास के पैर छुए।

सभी मुख्य किरदार रिवील

इस खास कार्यक्रम में फिल्म के सह-निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और स्टारकास्ट ने शिरकत की। इवेंट में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), अरुण गोविल (दशरथ), रवि दुबे (लक्ष्मण), शोभना (कैकयी), रकुल प्रीत सिंह (सूर्पणखा), कुणाल कपूर (देवराज इंद्र), अजिंक्य देव (विश्वमित्रा) और कुमार विश्वास भी मौजूद रहे। मेकर्स ने फिल्म के सभी मुख्य किरदारों को रिवील किया।

सनी देओल की आंख में आए आंसू

स्टेज पर इन सभी कलाकारों ने अपने एक्सपीरियंस को साझा किया साथ ही अपने किरदार पर बात करते हुए सनी देओल की आंखों में आंसू आ गए। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज जाएगा, जिसका पहला पार्ट इस साल 2026 दिवाली पर और दूसरा भाग साल 2027 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।