नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, फिल्म का पहला भाग दीपावली के मौके पर रिलीज होने वाला है, लेकिन रिलीज से पहले एक दिलचस्प बात सामने आई है- फिल्म के पहले पार्ट में यश और रणबीर कपूर का आमना-सामना नहीं होगा।
फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश ने खुलासा किया कि पहले पार्ट में उनकी और रणबीर कपूर की कहानी अलग-अलग चलती है। रणबीर श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। यश के मुताबिक, ”रावण और राम अपने-अपने राज्यों में हैं, इसलिए पहले पार्ट में हम साथ नजर नहीं आएंगे।”
रणबीर कपूर के साथ बॉन्डिंग
रणबीर और यश ने अभी तक स्क्रीन शेयर नहीं की है मगर ‘टॉक्सिक’ अभिनेता ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच म्यूचुअल रिस्पेक्ट है और वे इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर एक ही विज़न शेयर करते हैं।
इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के अगले दिन समय रैना ने 9 बार रिकॉर्ड की थी माफी वीडियो, अब दिखाई झलक
रावण के किरदार को लेकर क्या बोले यश?
यश ने बताया कि उन्होंने रावण को सिर्फ विलेन के तौर पर नहीं देखा, बल्कि एक जटिल और बहुआयामी व्यक्तित्व के रूप में समझा। उनके अनुसार, रामायण अच्छाई और बुराई की सीधी लड़ाई नहीं है, बल्कि यह कर्म और नजरिए की कहानी है- जहां एक बेहद विद्वान और शक्तिशाली व्यक्ति भी अपने निर्णयों की वजह से गिर सकता है।
फिल्म की खास बातें
रामायणम् का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, फिल्म 4000 करोड़ के बजट में बन रही है। दिवाली पर फिल्म का पहला पार्ट आएगा जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा।
स्टार कास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा सनी देओल, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
