रणबीर कपूर की ‘रामायण’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म अपनी भव्यता और दमदार स्टारकास्ट को लेकर लगातार चर्चा में है। इस फिल्म ने हिंदू महाकाव्य रामायण के कई अहम किरदारों को भी बड़े पर्दे पर जीवंत किया है। इनमें भगवान हनुमान, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ और कैकेयी जैसे जरूरी किरदार शामिल हैं।
राम के किरदार में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में यश नजर आए हैं। ऐसे में दर्शकों के मन में यह जानने की एक्साइटमेंट है कि आखिर फिल्म में किस एक्टर ने कौन-सी भूमिका अदा की है। आइए जानते हैं ‘रामायण’ की स्टारकास्ट और उनके किरदारों के बारे में।
यह भी पढ़ें- रामायण’ की एडवांस बुकिंग ने मचाया तहलका, लेकिन ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी
किस एक्टर ने निभाया कौन-सा रोल
रणबीर कपूर- भगवान राम
साई पल्लवी- माता सीता
यश- रावण
सनी देओल- भगवान हनुमान
रवि दुबे- लक्ष्मण
अरुण गोविल- राजा दशरथ
लारा दत्ता- कैकेयी
राघव जुयाल- मेघनाद
इंदिरा कृष्णन- कौशल्या
सोनल झा- सुमित्रा
आदिनाथ कोठारे: भरत
नितेश शर्मा- शत्रुघ्न
सोनिया बलानी- उर्मिला
रिया कपूर- मांडवी
सुरभि दास- श्रुतकीर्ति
काजल अग्रवाल- मंदोदरी
रकुल प्रीत सिंह- शूर्पणखा
शीबा चड्ढा- मंथरा
कुणाल कपूर- भगवान इंद्र
फैसल मलिक- कुंभकर्ण
विवेक ओबेरॉय- विद्युतजिह्वा
अनुपम खेर- जटायु (आवाज)
यह भी पढ़ें- Ramayana X Review: ‘रामायण’ को मिल रहे मिले-जुले रिस्पॉन्स, सेलेब्स से बताई खूबियां तो फैंस ने निकाली कमी
हरीश उत्तमण- विभीषण
सौरभ सचदेवा- मारीच
शोभना- कैकसी
मुकेश तिवारी- अगस्त्य
शिशिर शर्मा- वशिष्ठ
अजिंक्य देव- विश्वामित्र
परमिंदर चड्ढा- सुबाहु
चेतन हंसराज- सुमाली
कंचन चेतल- ताड़का
दिशिता सहगल- बाल शूर्पणखा
कियारा साध- बाल सीता
प्रवीण मंजरेकर- मिथिला महागुरु
सत्येन चतुर्वेदी- सुमंत्र
फिल्म के बारे में क्या रहा फैंस का रिएक्शन
फिल्म रामायण आज 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बड़े-बड़े सेलेब्स फिल्म का रिव्यू दे रहे हैं। एस.एस राजामौली, करण जौहर, अनुपम खेर समेत कई बड़े सितारों ने फिल्म की तारीफ की है। रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ हो रही है लेकिन फैंस फिल्म के ग्रैंड विजुअल्स के फैन होते दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म में भव्यता को बनाए रखने के लिए शानदार सीन शामिल किए गए हैं। फिल्म में अंत तक मेकर्स ने कई सरप्राइज को बरकरार रखा है। अभी देखना है कि फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन क्या रहता है।
