Ramayana New Song Release: करवा चौथ के खास मौके पर ‘रामायण’ के दर्शकों को भगवान राम और माता सीता की प्रेम कहानी पर आधारित ‘जुड़ी जोड़ी’ गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को वर्ल्ड ऑफ रामायणम् और टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है, साथ यह करवा चौथ के पावन अवसर पर सभी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम हो रहा है।

यह गाना खुद में विश्वास को थामे रिश्ते, श्रद्धा और एक साथ रहने के वादे को लिए हुए है। गाने की रिलीज इस दिन को और भी खास बना रही है, क्योंकि यह दिन पति-पत्नी के रिश्ते और उनके प्यार के बंधन को समर्पित है।

‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ का वीडियो अभी नहीं आया है, फिलहाल इसे एक खूबसूरत पोस्टर के साथ ऑडियो में रिलीज किया गया है।

राम और सीता की प्रेम कहानी और उनकी शादी के खूबसूरत पलों को दिखाता है। इसमें दोनों के बीच प्यार, विश्वास और जीवनभर साथ निभाने के वादे को दिखाया गया है। यह गाना उनके पवित्र रिश्ते की खूबसूरती को बयां करता है।

यह भी पढ़ें: Ramayana Song: ‘रामायण’ का ‘मंगल रंग’ गाना रिलीज, राम-सीता के विवाह की खूबसूरत झलक ने जीता दिल

इस गाने का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है और इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। गाने के जरिए राम और सीता के रिश्ते की भावनाओं को संगीत और शब्दों में पिरोया गया है। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।

हिंदी वर्जन को श्रेया घोषाल ने गाया है। तमिल में हीर, तेलुगु में सिरीषा भगवतुला, मलयालम में अमृता सुरेश और कन्नड़ में पूजा वैद्यनाथ ने अपनी आवाज दी है। सभी पांचों भाषाओं के गानों के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। वहीं, तमिल वर्जन के बोल कार्तिक नेथा, तेलुगु के राकेंदु मौली, मलयालम के विनायक शशिकुमार और कन्नड़ के कार्तिक सरगुर ने लिखे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ के ‘मंगल रंग’ पर उठे सवाल तो मनोज मुंतशिर ने शेयर किया ‘आदिपुरुष’ का गाना, हुए ट्रोल

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर गाने का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “इस करवा चौथ पर ऐसे प्यार का जश्न मनाएं, जो हमेशा बना रहे और ऐसे रिश्ते का, जो दिव्य हो।” मेकर्स ने बताया कि ‘जुड़ी जोड़ी’ गाना रिलीज हो गया है।