5 नवंबर 2026 को रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होने जा रही है। उससे पहले फिल्म की मुंबई में स्क्रीनिंग हुई, जहां फिल्मी सितारों का जमावड़ा देखने मिला। आलिया भट्ट से लेकर नीतू कपूर तक, काफी लोग स्क्रीनिंग में पहुंचे।

फिल्म में लक्ष्मण का रोल निभा रहे एक्टर रवि दुबे ने स्क्रीनिंग में पैपराजी के सामने सनी देओल के पैर छुए। रवि अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ पहुंचे थे। वहीं फिल्म में सीता और रावण का किरदार निभा रहे एक्टर साईं पल्लवी और यश इस स्क्रीनिंग से गायब दिखे।

फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज से सिर्फ दो दिन पहले मेकर्स ने फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के लिए एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, लारा दत्ता, रवि दुबे, सनी देओल, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल और निर्देशक नितेश तिवारी समेत कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान फिल्मी सितारों की मौजूदगी ने खासा ध्यान खींचा।

रणबीर कपूर यहां मैरून रंग के कुर्ते में दिखाई दिए, आलिया भट्ट भी खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। पति रणबीर कपूर को सपोर्ट करने पहुंचीं आलिया भट्ट सी-ग्रीन साड़ी और स्लीवलेस एम्बेलिश्ड ब्लाउज में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, नीतू कपूर चॉकलेटी ब्राउन ड्रेप्ड आउटफिट में अपने एलिगेंट अंदाज से सबका ध्यान खींचती दिखीं।

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने दिया हिंट, Ramayana की रिलीज से पहले हुई ‘रामायण 3’ लाने की प्लानिंग, क्या बोल गए एक्टर?

पैपराजी के सामने पोज देते हुए सनी देओल दिखाई दिए। उसी दौरान रवि दुबे ने आकर उनके पैर छुए। ये प्यारा सा पल कैमरा में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर रवि दुबे का ये वीडियो देखते ही देखते ही वायरल हो गया। फिल्म में सनी देओल हनुमान का किरदार निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले ‘रामायण’ ने दुनियाभर में छापे 115 करोड़, भारत से ज्यादा विदेशों में दिखा क्रेज

रकुल प्रीत सिंह नेवी ब्लू एम्बेलिश्ड थ्री-पीस सूट और स्लीक पोनीटेल में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। उन्होंने रेड कार्पेट पर पति जैकी भगनानी के साथ शानदार एंट्री की।