Ramayana Movie Review, Rating: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के पेड प्रीव्यू कल रात चुनिंदा सिनेमाघरों में रखे गए थे और आज ये फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही भारत में 135 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया था। इसके अलावा फिल्म ने विदेशों में भी 50 -51 करोड़ का बिजनेस किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनी पिक्चर्स 100 से ज्यादा देशों में करीब 50 हजार स्क्रीन पर फिल्म का वितरण कर रही है। इसके अलावा भारत में इसे 9 हजार अतिरिक्त स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। भारत में रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होने की खबर है।
वहीं, कई समीक्षकों ने फिल्म के भव्य विजुअल्स की तारीफ की है, हालांकि कुछ कमियां भी गिनाई हैं। खासतौर पर अंग्रेजी में डब किए गए वर्जन को लेकर कुछ आलोचनाएं सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें: रामायण का महा-आगाज; हॉलीवुड तकनीक, बॉलीवुड सितारे, कितनी भव्य होगी नितेश तिवारी की ‘रामायण’?
निर्देशक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ दो भागों में बनाई जा रही है, जिसका कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म का दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज होने वाला है।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण’ की ओपनिंग वीकेंड के लिए विदेशों में एडवांस बुकिंग करीब 3 मिलियन डॉलर तक पहुंचने वाली है। फिलहाल फिल्म की विदेशी एडवांस बुकिंग से लगभग 2.85 मिलियन डॉलर की कमाई हो चुकी है।
इसमें अकेले नॉर्थ अमेरिका का योगदान 2.15 मिलियन डॉलर है। वहीं, भारतीय फिल्मों के सबसे बड़े बाजारों में शामिल मिडिल ईस्ट में फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। फिल्म के प्रीमियर पर जिन सेलेब्स ने इसे देखा वो जमकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। जानें क्या हैं ‘रामायण’ के रिव्यू…
भारत में पहले दिन 100 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है 'रामायण'
ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक गुरुवार, 5 नवंबर को शाम 6 बजे तक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं और फॉर्मेट को मिलाकर 54.83 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म की नेट कमाई 46.47 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
'रामायण' ने ओपनिंग डे पर अब तक कितनी कमाई की?
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की 46.47 करोड़ रुपये की नेट कमाई में सबसे बड़ा योगदान इसके हिंदी वर्जन का है। Sacnilk के मुताबिक, हिंदी वर्जन ने 15,651 शोज के जरिए अब तक 33.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, कन्नड़ सुपरस्टार यश की मौजूदगी का फायदा फिल्म के डब कन्नड़ वर्जन को भी मिला है। इसने 936 शोज से 5.37 करोड़ रुपये कमाए हैं।
सुभाष घई ने की रणबीर कपूर और नमित मल्होत्रा की तारीफ
फिल्ममेकर सुभाष घई ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की तारीफ करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। रणबीर कपूर का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने इसे भारतीय सिनेमा की जीत बताया।
सुभाष घई ने लिखा, "भारत की जीत, भारतीय सिनेमा की जीत। आखिरकार हमारी भव्य फिल्म 'रामायण' ने बड़े पर्दे पर दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है। हमें नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर और फिल्म की पूरी कास्ट व तकनीकी टीम पर गर्व है।"
उन्होंने आगे नमित मल्होत्रा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय कहानी को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाया है और दुनिया को दिखाया है कि हम कौन हैं।
एटली ने की 'रामायण' की तारीफ, स्टार कास्ट और पूरी टीम को दी बधाई
फिल्ममेकर एटली ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की भव्यता और इसके विजन की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म की स्टार कास्ट और पूरी टीम को बधाई देते हुए उनकी मेहनत की सराहना की।
'रामायण पार्ट 2' की रिलीज टली, अब 2027 नहीं 2028 की दिवाली पर होगी रिलीज
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 2' की रिलीज को एक साल आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह फिल्म दिवाली 2027 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब दर्शकों को इसके लिए दिवाली 2028 तक इंतजार करना होगा।
फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने रिलीज किया 'श्री हनुमान चालीसा' गाना
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने 'श्री हनुमान चालीसा' गाना रिलीज कर दिया है। इस भक्ति गीत को दिलजीत दोसांझ, सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, शंकर महादेवन और कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है। गाने का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। उन्होंने ही इसे कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है।
राम-रावण के अलावा, जानिए फिल्म में किस एक्टर ने निभाया कौन-सा रोल?
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म अपनी भव्यता और दमदार स्टारकास्ट को लेकर लगातार चर्चा में है। इस फिल्म ने हिंदू महाकाव्य रामायण के कई अहम किरदारों को भी बड़े पर्दे पर जीवंत किया है। इनमें भगवान हनुमान, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ और कैकेयी जैसे जरूरी किरदार शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
'रामायण पार्ट 2' को मिल सकता है जबरदस्त ओपनिंग का फायदा, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने बताई वजह
नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' के बाद अब दर्शकों को इसके दूसरे भाग का इंतजार है, जो 2028 में रिलीज होगा। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट होता है, तो दूसरे भाग को शानदार ओपनिंग मिल सकती है।
ट्रेड एनालिस्ट राज बंसल के मुताबिक, किसी हिट फिल्म के सीक्वल को ओपनिंग में पहली फिल्म का करीब 50 फीसदी फायदा मिलता है। वहीं, तरण आदर्श का कहना है कि दूसरे पार्ट की सफलता के लिए पहली फिल्म का कंटेंट और उसका क्लिफहैंगर बेहद अहम होगा।
Ramayana Box Office Collection: फिल्म ने भारत में अब तक कमाये 48.34 करोड़
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अब तक भारत में 40.97 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 48.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ये आंकड़े अब तक ट्रैक किए गए 17,916 शोज के आधार पर सामने आए हैं। फिल्म के पहले दिन का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है।
आलिया भट्ट ने किया रामायण का रिव्यू
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने न सिर्फ अपने पति रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ का रिव्यू किया है, बल्कि सोशल मीडिया पर कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर के साथ उनकी नन्ही बेटी राहा फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर नजर आ रही हैं।
राहा अपने पापा करीब खड़ी होकर उन्हें गले लगाती दिख रही हैं। इस दौरान रणबीर कपूर वनवास के दौरान भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़न के लिए यहां क्लिक करें...
Ramayana Box Office Collection: दुनियाभर में 130 करोड़ पार
‘रामायण’ रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई कर चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से दुनियाभर में अब तक 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई होने की खबर ने ट्रेड एक्सपर्ट्स और दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
'रामायण' के लिए दिलजीत दोसांझ ने गाई हनुमान चालीसा
सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के लिए अपनी आवाज में 'श्री हनुमान चालीसा' गाई है। यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं।
इस भक्ति गीत को दिलजीत दोसांझ के अलावा सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, शंकर महादेवन और कैलाश खेर ने भी अपनी आवाज दी है। दिलजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह गाना शेयर करते हुए लिखा, "श्री हनुमान चालीसा। रामायण अब सिनेमाघरों में।"
अनुपम खेर ने 'रामायण' की टीम को दी शुभकामनाएं
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' की दुनियाभर में रिलीज के मौके पर अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर फिल्म के सभी कलाकारों, निर्माताओं, तकनीशियनों और इससे जुड़े लोगों को बधाई दी।
अनुपम खेर ने अपने संदेश में लिखा, "आप सभी की मेहनत और मेरी मेहनत को भी दुनिया भर के दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिले।" अभिनेता ने आगे 'जय श्री राम' लिखकर अपना संदेश पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और फिल्म के आधिकारिक एक्स अकाउंट को भी टैग किया।
Ramayana Movie Rating: फिल्म को मिली कितनी रेटिंग
फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल ने इसे 3 स्टार रेटिंग दी है। उन्होंने लिखा, "नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' दो प्रमुख पहलुओं पर आधारित है- शानदार विजुअल इफेक्ट्स और ड्रामा के साथ भावनाएं।
सबसे पहले, मैं फिल्म के निर्माताओं की इस कोशिश की सराहना करना चाहूंगा। भारतीय सिनेमाघरों के बाजार की सीमाओं को जानते हुए भी इतनी बड़े स्तर की फिल्म बनाने के लिए भारी रकम निवेश करना वाकई एक साहसिक फैसला है।
Ramayana Review: केआरके ने किया 'रामायण' का रिव्यू
केआरके ने एक्स पर फिल्म का रिव्यू किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "फिल्म का इंटरवल हो चुका है और अब तक 'रामायण' की कहानी पूरी तरह काल्पनिक लग रही है। फिल्म का हर सीन नकली नजर आता है। इसका वीएफएक्स बेहद खराब है, जिसकी वजह से पूरी फिल्म किसी कंप्यूटर गेम जैसी लगती है। फिल्म में सब कुछ बनावटी दिखाई देता है और इसमें भावनाओं की कमी महसूस होती है।"
"फिल्म देखते समय न तो खुशी महसूस होती है और न ही दुख, क्योंकि कहानी में भावनात्मक जुड़ाव ही नहीं बन पाता। यह फिल्म ऐसे दर्शकों के लिए है, जो बिना किसी सवाल के हर बात पर आंख मूंदकर विश्वास कर लेते हैं। इंटरवल तक फिल्म को 1 स्टार।"
रामायण ने नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, प्रीमियर एडवांस बुकिंग में बनी दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने नॉर्थ अमेरिका में प्रीमियर एडवांस बुकिंग के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिल्म ने प्रीमियर के टिकटों की एडवांस बिक्री से 1.65 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इसके साथ ही यह नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रीमियर एडवांस बुकिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की ऑल टाइम लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में 'एनिमल', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, 'एनिमल' ने 1.20 मिलियन डॉलर, 'टाइगर 3' ने 1 मिलियन डॉलर और 'वॉर 2' ने 9.25 लाख डॉलर की प्रीमियर एडवांस बुकिंग की थी। 'रामायण' की यह उपलब्धि विदेशों में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह को दिखाती है।
नॉर्थ अमेरिका में 'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, प्रीमियर सेल में कमाए 1.65 मिलियन डॉलर
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। फाइनल ट्रैकिंग रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म ने प्रीमियर की एडवांस बुकिंग से 1.65 मिलियन डॉलर (करीब 14 करोड़ रुपये) की कमाई की है। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने प्रभास की 'आदिपुरुष' को भी पीछे छोड़ दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' की प्रीमियर एडवांस सेल 'आदिपुरुष' के मुकाबले 106 फीसदी ज्यादा रही है। इसके साथ ही फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में बड़ी पौराणिक फिल्मों की प्रीमियर एडवांस बुकिंग के लिए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
रामायण में मेघनाद के रूप में राघव जुयाल की झलक ने खींचा ध्यान
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में अभिनेता राघव जुयाल भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में रावण के बेटे मेघनाद यानी इंद्रजीत का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि, फिल्म के पहले भाग में उनका रोल छोटा बताया जा रहा है, लेकिन उनकी पहली झलक ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।
सोशल मीडिया पर भी राघव के लुक की चर्चा हो रही है। एक्स पर @viralindia011 नाम के यूजर ने उनकी छोटी सी झलक साझा करते हुए उनके किरदार को लेकर दर्शकों के बीच बढ़ती उत्सुकता की ओर ध्यान दिलाया। भले ही पहली किस्त में राघव को स्क्रीन पर ज्यादा समय न मिले, लेकिन उनके लुक ने दर्शकों को उनके किरदार को विस्तार से देखने के लिए उत्साहित कर दिया है।
रामायण के क्लाइमैक्स में सनी देओल की भगवान हनुमान के रूप में धमाकेदार एंट्री
'रामायण: पार्ट 1' में अभिनेता सनी देओल की एंट्री ने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। फिल्म के आखिर में सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आते हैं। उनकी यह खास झलक फिल्म के एंड क्रेडिट्स के दौरान दिखाई देती है। माना जा रहा है कि पर्दे पर उनकी दमदार एंट्री देखकर सिनेमाघरों में दर्शक तालियां और सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @PrateekSahu25 नाम के एक यूजर ने फिल्म में सनी देओल की एंट्री को लेकर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "बड़ा सरप्राइज! रामायण के एंड क्रेडिट्स में भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल नजर आते हैं। उनकी एंट्री शानदार है। इस दमदार कलाकार ने अपने खास अंदाज और ऊर्जा से इस दिव्य किरदार में जान डाल दी है। क्या इस कैमियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो गए?"
विजय देवरकोंडा ने 'रामायण' की टीम को दी रिलीज की बधाई
अभिनेता विजय देवरकोंडा ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' की रिलीज से पहले पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के लिए एक और बड़ी छलांग बताया है। विजय का मानना है कि यह फिल्म भारतीय कहानियों, संस्कृति और कल्पनाओं को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाएगी।
विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और संगीतकार एआर रहमान व हंस जिमर को भी शुभकामनाएं दीं।
अभिनेता ने अपने पोस्ट में लिखा, "आप सभी आज इतिहास रचें!"
Ramayana Review: तमिल वर्जन देखने के बाद फिल्म समीक्षक ने की यश के रावण किरदार को बताया शानदार
फिल्म समीक्षक श्रीदेवी श्रीधर ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को 5 में से 4 स्टार दिए हैं। उन्होंने फिल्म के सिनेमाई अनुभव, शानदार विजुअल्स और कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ की है।
एक्स (X) पर अपना रिव्यू साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "टीम ने इस फिल्म के लिए शानदार मेहनत की है। थिएटर में फिल्म देखने का अनुभव अपने चरम पर है। शुरुआती 30 मिनट बेहद शानदार हैं, जिसमें यश ने रावण के किरदार में कमाल कर दिया है। फिल्म की मेकिंग और लिप-सिंक काबिलेतारीफ है। ग्राफिक्स भी बेहतरीन हैं। इसे एक बार जरूर देखा जा सकता है।
'रामायण' की तारीफ में क्या बोले अल्लू अर्जुन
फिल्म रामायण के लिए सोशल मीडिया पर फैंस समेत कई सेलेब्स के रिएक्शन देखने मिल रहे हैं। फिल्म की तारीफ करते हुए अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने इस फिल्म के सभी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि 'ये सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की शानदार प्रस्तुति है। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा का स्टेंडर्ड काफी बढ़ा दिया है।'
Ramayana: ओपनिंग डे पर सुबह कैसा है बॉक्स ऑफिस का हाल
सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण: पार्ट 1' ने ओपनिंग डे पर सुबह 8 बजे तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5.44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म 2903 शोज में चल रही है। हिंदी वर्जन सबसे आगे है, जिसने 4.09 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 6.42 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
'रामायण' में यश की एक्टिंग की हो रही जमकर तारीफ
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' को 5 स्टार देते हुए यश के रावण अवतार की जमकर तारीफ की। उन्होंने यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, शानदार डायलॉग डिलीवरी, इंटेंसिटी और जबरदस्त एक्सप्रेशंस को सराहा। उनके मुताबिक, यश ने सिर्फ रावण का किरदार नहीं निभाया, बल्कि उसे पर्दे पर जीवंत कर दिया।
'रामायण' रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगे रणबीर और साईं
फिल्म रामायण में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी राम-सीता के किरदार में नजर आएं हैं। आज 5 नवंबर को फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही दोनों एक्टर्स एक्स पर ट्रेंड करने लगे हैं। दोनों के काम और फिल्म में दिखाई उनकी एक्टिंग पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग से पहले दिन की कमाई 50 करोड़ रुपये के पार
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने गुरुवार, 5 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 50.08 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म के लिए कुल 26,615 शोज में 14.05 लाख टिकटों की बिक्री हुई, जबकि ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 23 प्रतिशत दर्ज की गई।
फिल्म के 120 शोज हाउसफुल रहे, वहीं 53 शोज पूरी तरह सोल्ड आउट हो गए। इस तरह ‘रामायण: पार्ट 1’ ने अपने ओपनिंग डे पर 42.96 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया।
अंग्रेजी वर्जन के लिए दोबारा लिखी गई स्क्रिप्ट
रिलीज शेड्यूल में हुई इस देरी की पुष्टि करते हुए, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ई! न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में बताया, “जब हमने पहले भाग की घोषणा की थी, तो हम इसे मुख्य रूप से एक ऐसी भारतीय फिल्म के तौर पर देख रहे थे जो दुनिया भर में पहुंचेगी। फिल्म के बनने की प्रक्रिया के दौरान, अब हम एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां हमारे पास असल में दो मास्टर वर्ज़न मौजूद हैं।” उन्होंने बताया कि अंग्रेजी वर्जन तैयार करने के लिए एक अलग तरह की एडिटिंग की गई और हिंदी की मूल स्क्रिप्ट को फिर से लिखा गया, “ताकि इसे इसके असली रूप में पेश किया जा सके।”
दूसरे पार्ट के लिए करना होगा लंबा इंतजार
पहला पार्ट ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ 5 नवंबर, 2026 को रिलीज हो रहा है। वहीं इसका दूसरा पार्ट पहले 2027 में रिलीज होने वाला था, अब उसके 2028 में रिलीज होने की खबर सामने आई है।
IMAX और दुनियाभर में रिलीज
मेकर्स ने फिल्म को सिर्फ भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पूरे 100 देशों तक पहुंचाने का फैसला किया। ये फिल्म भारत समेत कुल 100 देशों में रिलीज हो रही है और इसके लिए करीब 59,000 स्क्रीन्स रखी गई हैं। फिल्म भारत में 9,000 स्क्रीन्स और विदेशों में 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म का अंग्रेजी वर्जन भी बनाया गया है। इसके लिए अलग एडिटिंग और स्क्रिप्ट पर काम किया गया है। IMAX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में रिलीज और दुनियाभर में प्रमोशन भी इस बड़े निवेश का हिस्सा हैं।
म्यूजिक पर भी खर्च हुई मोटी रकम
‘रामायण’ के संगीत को ऑस्कर विनर एआर रहमान और हॉलीवुड के ऑस्कर विनर म्यूजिशियन हैंस जिमर ने तैयार किया है। दोनों ने मिलकर फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर और संगीत पर काम किया है।
भव्य सेट और कॉस्ट्यूम पर खर्च
फिल्म में त्रेतायुग की दुनिया दिखाने के लिए अयोध्या के महल, लंका की भव्यता, जंगल, युद्धभूमि और दूसरी जगहों को तैयार किया गया है। इसके साथ ही भगवान राम, माता सीता, रावण और दूसरे किरदारों के लुक के लिए कॉस्ट्यूम और प्रोडक्शन डिजाइन पर भी खास काम किया गया है।
