रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ जल्द ही 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुए वर्ल्ड प्रीमियर के बाद मेकर्स ने भारत में फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इस बीच फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने फिल्म के एक सीन के लिए करीब साढ़े 6 साल का समय लिया। उन्हें उस एक सीन को तैयार करने में काफी सारी परेशानियां आईं। साथ ही उन्होंने उस सीन को पूरा करने के पीछे लगी मेहनत और बारीकियों पर भी बात की।

फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने होस्ट सुम के साथ एक इंटरव्यू दिया। फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से उन्होंने फैंस के साथ शेयर किए। निर्देशक नितेश तिवारी ने बताया कि कहानी फाइनल होने के बाद असली काम शुरू हुआ। उसे पर्दे पर वैसा ही दिखाना, जैसा टीम ने सोचा था, अपने आप में बड़ी चुनौती थी। इसके लिए लंबे समय तक रिसर्च और तैयारी करनी पड़ी।

इस एक सीन को पूरा करने में लगे साढ़े 6 साल

निर्देशक ने एक सीन का उदाहरण देते हुए बताया कि रावण और जटायु के बीच होने वाली लड़ाई के एक सीन को पूरा करने में ही साढ़े छह साल लग गए। जब उन्होंने पहली बार वीएफएक्स आर्टिस्ट्स को इस सीन के बारे में बताया था, तब से लेकर इसके फाइनल होने तक करीब साढ़े छह साल का समय बीत गया।

यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai Birthday: एक्ट्रेस ना होती तो क्या होती ऐश्वर्या राय, मिस वर्ल्ड बनने के बाद रह गया था ये सपना अधूरा

कई लोगों की सालों की मेहनत

किरदारों को गढ़ने से लेकर फिल्म के विजुअल एसेट्स तैयार करने तक, हर छोटी-बड़ी चीज पर काफी मेहनत की गई। नितेश के मुताबिक, इस दौरान टीम को कई नई चीजें सीखनी भी पड़ीं। यही वजह है कि ‘रामायण’ को पर्दे पर लाने की प्रक्रिया इतनी लंबी रही। फिल्म के एक-एक सीन पर इसी तरह से समय लगाया गया है। यही कारण है कि फिल्म को बनने में इतना समय लगा।

महर्षि वाल्मीकि की ‘रामायण’ के जरूरी सीन शामिल

‘रामायण’ फिल्म बनने में कई लोगों की सालों की मेहनत लगी है, वो इसलिए क्योंकि फिल्म में महर्षि वाल्मीकि की मूल ‘रामायण’ से लेकर ‘रामायण’ के बाकी एडिशन्स के कुछ जरूरी सीन्स को फिल्म में शामिल करने की कोशिश की गई है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी बताते हैं कि देश में रामायण के करीब 300 से ज्यादा अलग-अलग एडिशन मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, करोड़ों में बिके विदेशी राइट्स, अब खुद का रिकॉर्ड तोड़ने का बना दबाव

फिल्म ‘रामायण’

रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश, रवि दुबे स्टारर रामायण 5 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म ‘रामायण पार्ट वन’ रनटाइम 195 मिनट यानी कि 3 घंटे 15 मिनट का रहने वाला है। फैंस को करीब साढ़े तीन घंटे निकालकर इस फिल्म को देखना पड़ेगा।