साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘रामायण’ रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई कर चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से दुनियाभर में अब तक 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई होने की खबर ने ट्रेड एक्सपर्ट्स और दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है।

रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ के लिए अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो चुका है। 5 नवंबर को फिल्म दुनियाभर में हो चुकी है। शानदार प्री-रिलीज रिस्पॉन्स को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच पाएगी?

मेकर्स ने फिल्म को एक भव्य स्तर पर रिलीज किया है, जिसके कारण एक बड़े कलेक्शन की उम्मीद फिल्म से लगाई जा रही है। फिल्म देखने के बाद कई सेलेब्स के रिएक्शन सामने आए हैं। रैपर बादशाह समेत कई एक्टर्स और क्रिएटर्स ने फिल्म का अच्छा रिव्यू दिया है।

सिर्फ एडवांस बुकिंग से 130 करोड़ का कलेक्शन

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, विदेशी बाजारों में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है। ओवरसीज प्री-सेल्स से करीब 5.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। इस तरह घरेलू और इंटरनेशनल बाजारों को मिलाकर फिल्म की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 150 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है।

यह भी पढ़ें- Ramayana Movie Review LIVE: शानदार है रणबीर कपूर की ‘रामायण’, हर फ्रेम में दिखा परफेक्शन

अचानक आई टिकटों की बिक्री में तेजी

फिल्म की टिकट बिक्री में यह जबरदस्त तेजी रिलीज से ठीक पहले देखने को मिली है। दरअसल, शुरुआत में डिस्ट्रीब्यूटर्स और सिनेमाघर मालिकों के बीच रेवेन्यू शेयरिंग को लेकर विवाद के चलते कई सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग शुरू होने में देरी हुई थी।

हालांकि, विवाद सुलझने और ज्यादा स्क्रीन उपलब्ध होने के बाद टिकटों की बिक्री में अचानक तेजी आई, जिसका असर फिल्म के वर्ल्डवाइड प्री-रिलीज कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है।

क्या होगा ओपनिंग डे कलेक्शन

फिल्म दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है और भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसकी प्री-रिलीज कमाई पर साफ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Ramayana Box Office Prediction: 160 करोड़ की ओपनिंग करेगी रणबीर की ‘रामायण’, एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ पार

उम्मीद है कि फिल्म 160 करोड़ से ओपनिंग करेगी। अब देखना शानदार होगा कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर क्या कलेक्शन करती है। दुनियाभर में फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही हर किसी की नजर इसके कलेक्शन पर बनी हुई है।